फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recovery game in the name of driving an ambulance in PGI, the accused attacked with weapons and injured the young man

Chandigarh News: पीजीआई में एंबुलेंस चलाने के नाम पर वसूली का खेल, आरोपियों ने हथियारों से हमला कर युवक को किया घायल

Tue, 16 May 2023 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Recovery game in the name of driving an ambulance in PGI, the accused attacked with weapons and injured the young man
चंडीगढ़। पीजीआई में एंबुलेंस चलाने के लिए चालकों से हजारों रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है। वसूली करने आए आरोपियों ने एक युवक पर बीते रविवार देर रात हथियारों से हमला कर घायल दिया। मामले में सेक्टर- 11 थाना पुलिस ने किसी की जान को खतरे में डालकर वसूली करना, चोट पहुंचाना, गैरकानूनी रूप से रास्ता रोकना और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी गगनदीप मान उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, वारदात में इस्तेमाल की गई हरियाणा नंबर की सफेद रंग की एक्सयूवी 500 भी बरामद कर ली गई है। बीते रविवार को आरोपी मान और अन्य आरोपी पीजीआई के सामने नाइट फूड स्ट्रीट के पास आए थे। इनके पास रॉड, डंडे और तेजधार हथियार थे। उन्होंने पीजीआई में एंबुलेंस चलाने के लिए 10 हजार रुपये की वसूली मांगी। मना किए जाने पर हमलावरों ने शिकायतकर्ता दलजीत सिंह पर हमला शुरू कर दिया। दलजीत के सिर, पीठ और हाथ पर चोट आई है। आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले में बाकी फरार हमलावरों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी गगनदीप मान के खिलाफ सेक्टर-11 थाने में 3 जून 2016 को चोरी की धारा में केस दर्ज हुआ था। इसमें उसकी गिरफ्तारी हुई थी और बाद में उसे जमानत मिल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को धमकाते थे और एंबुलेंस की ओवरचार्जिंग कर लोगों को ठगा जाता था।
विज्ञापन



दलजीत सिंह का आरोप आरोपियों के पास गाड़ी में पिस्टल भी थी
शिकायतकर्ता दलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों के पास गाड़ी में पिस्टल भी थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। देर रात हुए इस हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल दलजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया था। यहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दलजीत सिंह ने बताया कि हमलावर आए और उसके भाई विक्की के बारे में पूछने लगे। दलजीत पीजीआई में भी लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गगनदीप के साथ बंटी और अन्य शख्स थे। यह स्टैंड पर चालकों से वसूली करने की नीयत से आए थे। विक्की ने बताया कि तीन दिन पहले उसे एक कॉल आई थी। कॉलर ने कहा था कि उसी ने पीजीआई में फर्जी एंबुलेंस चलने की जानकारी मीडिया में लीक की थी। इस पर विक्की ने मना किया मगर कॉलर ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। विक्की के मुताबिक वह स्टैंड के पास था और उसे एक दोस्त की कॉल आई कि पीजीआई में खून की जरूरत है। ऐसे में जब वह इमरजेंसी में गया तो पीछे से दलजीत पर हमला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed