Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recovery can be made from employees who knowingly accept extra money: High Court

जानबूझ कर अतिरिक्त राशि स्वीकार करने वाले कर्मियों से की जा सकती है वसूली: हाईकोर्ट

Mon, 14 Jul 2025 09:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Recovery can be made from employees who knowingly accept extra money: High Court
-रिटायर कर्मियों से वसूली न करने का आदेश ऐसे मामलों पर लागू नहीं
विज्ञापन

-कर्मचारी की पेंशन से कटौती के आदेश के खिलाफ अपील खारिज
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि यदि कोई कर्मचारी जानबूझकर अपने कानूनी अधिकार से अधिक वेतन या वित्तीय लाभ प्राप्त करता है, तो नियोक्ता की ओर से ऐसी अतिरिक्त राशि की वसूली की जा सकती है।
हाईकोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार बनाम रफीक मसीह का ऐतिहासिक निर्णय जिसने कुछ परिस्थितियों में कर्मचारियों से वसूली पर प्रतिबंध लगाए थे, जानबूझकर अधिक भुगतान के ऐसे मामलों में सुरक्षा प्रदान नहीं करता। जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी ने कहा कि यद्यपि यह कानून का एक स्थापित सिद्धांत है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी से कोई वसूली नहीं की जा सकती लेकिन कर्मचारी को संबंधित अधिकारियों के प्रति भी सच्चा होना चाहिए। यदि कर्मचारी ने अधिकार से अधिक कोई राशि प्राप्त की है और उसे प्राप्त करते समय उक्त तथ्य के बारे में पता है तो रफीक मसीह मामले का निर्णय लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि कानून का उक्त सिद्धांत केवल तभी लागू होता है जब किसी कर्मचारी को उसकी जानकारी के बिना यह राशि दी गई हो कि उसे उसके अधिकार से अधिक भुगतान किया जा रहा है। कोई भी कर्मचारी एक ही अवधि के लिए वेतन और पेंशन दोनों प्राप्त नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार के कर्मचारी चंचल महबूब सिंह ने यह याचिका दायर की थी, जिसमें उस आदेश को चुनौती देने की मांग की गई थी जिसके तहत याचिकाकर्ता की पेंशन से इस आधार पर वसूली का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed