फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   record patients found day Tricity Chandigarh Panchkula Mohali

ट्राइसिटी में एक दिन में मिले रिकॉर्ड 121 मरीज, चंडीगढ़ में 44, पंचकूला में 50 और मोहाली में मिले 27 नए मरीज

Thu, 30 Jul 2020 12:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
record patients found day Tricity Chandigarh Panchkula Mohali
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को रिकॉर्ड 121 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। यह एक दिन में ट्राइसिटी में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बुधवार को चंडीगढ़ में 44, पंचकूला में 50 और मोहाली में 27 नए मरीज मिले। मरीजों की दिनोंदिन बढ़ती संख्या से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारी चिंतित हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बुधवार को मिले 44 सभी नए मरीज अपने परिवार और जानने वाल संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। लापरवाही का आलम यह है कि अपनों से संक्रमित हो रहे लोगों को देखकर भी सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में लापरवाही बरती जा रही है। 44 मरीजों के मिलने के बाद शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 978 हो गई है। वहीं अब तक 14 मरीजों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। जबकि 62 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिन 44 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, उनमें सेक्टर 40 को 35 साल की महिला, सेक्टर 49 की 46 साल की महिला, धनास के एक ही परिवार में 18 वर्षीय युवक, 14 साल की किशोरी, 21 साल का युवक व 40 साल की महिला महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सेक्टर 47 के एक ही परिवार में 29 व 30 साल की युवतियों, सेक्टर 42 की 65 साल की वृद्धा, सेक्टर 22 की 50 साल की महिला, सेक्टर-7 की 47 साल की महिला, सेक्टर 41 में एक ही परिवार की 16 साल की किशोरी, 41 साल की महिला, सेक्टर 38 वेस्ट में 46 साल के पुरुष, सेक्टर 19 में 65 साल के वृद्ध, सेक्टर 41 में 39 साल के पुरुष, किशनगढ़ के 26 साल की युवती, सेक्टर 16 में 52 साल की महिला, सेक्टर 32 में 35 साल का पुरुष, रायपुर खुर्द में 40 साल के पुरुष, सेक्टर 55 में 62 साल के वृद्ध, रामदरबार में 22 साल की महिला, सेक्टर 20 में एक ही परिवार की 80 साल की वृद्धा और 19 साल की युवती, धनास में 24 साल का पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि खुड्डालाहौरा के एक ही परिवार के 6 सदस्य क्रमश: 71 साल की वृद्धा, 12 साल का किशोर, 11 साल की किशोरी, 2 साल की बच्ची, 24 साल की युवती और 28 साल का पुरुष कोरोना की चपेट में आया है। वहीं, सेक्टर 44 में एक ही परिवार के 5 सदस्यों क्रमश: 52 साल की महिला, 63 साल की वृद्धा,, 14 साल के किशोर, 63 साल के वृद्ध और 8 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेक्टर 23 में 53 साल की महिला, खुड्डा जस्सू में 27 साल का पुरुष, सेक्टर 42 में 17 साल के किशोर, सेक्टर 26 में 25 साल की युवती, सेक्टर 45 में 73 साल का पुरुष कोरोना की चपेट में आया है। सेक्टर 46 के एक ही परिवार के 54 साल के पुरुष, 49 साल की महिला व 21 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं दूसरी तरफ 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमे मनीमाजरा, सेक्टर 32, 19, 41, 39 और 7 के मरीज शामिल हैं। .
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में किस दिन कितने मरीज मिले
--------------------------------
तारीख मरीज
29 जुलाई 44
28 जुलाई 24
27 जुलाई 23
26 जुलाई 35
25 जुलाई 29
24 जुलाई 23
23 जुलाई 20
22 जुलाई 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed