फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Record patients found Chandigarh one day one dead

कोरोना के पुराने रिकॉर्ड तोड़ एक दिन में मिले 114 मरीज, एक की मौत

Mon, 17 Aug 2020 11:01 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Record patients found Chandigarh one day one dead
चंडीगढ़। शहर में कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 114 पॉजिटिव मरीजों के मिलने से जहां हड़कंप मच गया, वहीं एक और पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुड़ैल के 82 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध के रूप में हुई है, जिनकी जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान 16 अगस्त की देर रात मौत हो गई। कोरोना के कारण वृद्ध के फेफड़े खराब हो गए थे, जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
विज्ञापन

इसके साथ शहर में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 30 हो चुकी है। जबकि अब तक 2216 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1183 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं जबकि अभी 87 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसे देखते हुए पीजीआई ने कोविड के लिए 110 बेड और बढ़ा दिए हैं। सोमवार को आरटीपीसीआर से किए गए टेस्ट में 66 और रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के जरिए की गई जांच में 48 लोग संक्रमित पाए गए। इन सभी लोगों को हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड और होम आइसोलेशन में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को शहर में 46 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। शहर में अब तक 1183 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

पीजीआई में कोविड बेड की संख्या हुई 310
कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर पीजीआई में कोविड के बेड की संख्या 200 से बढ़ाकर 310 कर दी गई है। पीजीआई प्रवक्ता डॉ अशोक ने बताया कि नेहरू एक्सटेंशन में बनाए गए कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में 200 बेड का संचालन हो रहा है। इसके अलावा पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर और नेहरू हॉस्पिटल में क्रमश 30 और 80 बेड और बढ़ा दिए गए हैं, जिससे कोरोना के गंभीर मरीजों को तत्काल बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके। इसके लिए विशेषज्ञ और पैरामेडिकल की टीम भी तैयार कर ली गई है। मौजूदा समय में पीजीआई में कोरोना के 152 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed