फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Record breaking shopping on Diwali, for the first time more than 6000 vehicles sold in a month

Chandigarh News: दिवाली पर रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी, पहली बार एक महीने में बिकीं 6000 से ज्यादा गाड़ियां

Sat, 02 Nov 2024 04:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Record breaking shopping on Diwali, for the first time more than 6000 vehicles sold in a month
चंडीगढ़। इस बार दिवाली पर रिकॉर्ड तोड़ गाड़ियां बिकी हैं। शहर में पहली बार एक महीने में ही 6000 से अधिक गाड़ियां (टू व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर व्हीलर) बिकी हैं। यह सितंबर महीने के मुकाबले दोगुना और पिछले साल दिवाली के महीने से 26 फीसदी ज्यादा है। लोगों ने एलएमवी के साथ लग्जरी गाड़ियों की जमकर खरीदारी की है। वाहनों के पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर में हर रोज 113 टू व्हीलर बिके हैं। यह भी बहुत ज्यादा है। वाहन बिक्री में आई इस बढ़ोतरी को अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। पिछले साल दिवाली नवंबर में थी। पूरे माह में 4,937 बिकी थीं, लेकिन इस साल दिवाली अक्तूबर में थी और पूरे महीने में 6,238 वाहन बिके हैं। यह 26 फीसदी अधिक है। दिवाली के इस त्योहारी सीजन ने वाहन उद्योग में नई जान फूंक दी है। सबसे ज्यादा पेट्रोल कारें और बाइकें बिकी हैं। अक्तूबर में कुल बिके 6238 वाहनों में से 4,521 पेट्रोल हैं, जो करीब 72.49 फीसदी है। खास बात है कि डीजल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सेल लगभग बराबर है। डीजल 483 तो इलेक्ट्रिक 447 गाड़ियां बिकी हैं। हालांकि 245 प्योर ईवी भी बिकी हैं। पूरे माह में 3,521 टू व्हीलर बिके हैं। इस लिहाज से हर रोज करीब 113 वाहनों की बिक्री हुई है। सिर्फ एलएमवी में ही नहीं बल्कि लग्जरी वाहनों की खरीदारी में भी इस बार जोरदार बढ़ोतरी देखी गई। दिवाली के मौके पर कई लोगों ने अपनी पहली कार खरीदी, वहीं कई लोगों ने इस त्योहारी सीजन को अपनी पुरानी गाड़ियों को अपग्रेड करने का समय मानते हुए बड़ी गाड़ियों में निवेश किया। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह उछाल सिर्फ दिवाली तक सीमित रहा या फिर यह तेजी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


हाइब्रिड कारों की मांग भी ज्यादा : हाइब्रिड कारों की मांग भी इस बार काफी ज्यादा देखी गई हैं। अक्तूबर माह में वाहनों के पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल हाइब्रिड गाड़ियां 208, पेट्रोल इथेनॉल 77, स्ट्रांग हाइब्रिड ईवी 156 और डीजल हाइब्रिड गाड़ियां 11 बिकी हैं। डीलरों ने कहा कि हाइब्रिड कारें फुली इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले ज्यादा रेंज प्रदान करती हैं। इलेक्ट्रिक बैटरी खत्म होने पर पेट्रोल/डीजल इंजन चालू हो जाता है जिससे लंबी दूरी पर भी यात्रा करना आसान हो जाता है। इसके अलावा ईवी की तरह हाइब्रिड वाहनों पर टैक्स में छूट और अन्य इंसेंटिव मिलता है ताकि इनके इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा सके। ऐसे इंसेंटिव उपभोक्ताओं के लिए हाइब्रिड कारें खरीदना अधिक किफायती बना रहे हैं जिससे इनकी मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed