{"_id":"5aac60234f1c1ba3238b5906","slug":"recommended-investigation-of-role-bikram-singh-majithia-in-drugs-racket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स रैकेट में मजीठिया की भूमिका जांच की सिफारिश, एसटीएफ बोली-जांच शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स रैकेट में मजीठिया की भूमिका जांच की सिफारिश, एसटीएफ बोली-जांच शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने ड्रग्स रैकेट की जांच को एसटीएफ की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि इसमें मजीठिया की भूमिका की जांच की सिफारिश की गई है। एसटीएफ ने कहा है कि उसके पास मजीठिया केखिलाफ जांच शुरू करने को पर्याप्त सबूत हैं।
सिद्धू और उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने अपने सरकारी आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसटीएफ की 34 पेज की जांच रिपोर्ट मीडिया के सामने पेश की। उसके महत्वपूर्ण अंश पढ़ कर सुनाए। साथ ही अपनी ही सरकार से मांग की कि अब मजीठिया को गिरफ्तार कर जांच शुरू की जाए।
सिद्धू ने कहा कि वह कई बार कह चुके हैं, चालीस विधायक लिख कर दे चुके हैं। लेकिन सीएम चाहते हैं कि पूरी तरह मजबूत सबूतों के बाद ही कार्रवाई की जाए। एसटीएफ ने एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट द्वारा की गई जांच और लिए बयानों को अपनी जांच का आधार बनाया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक मजीठिया कनाडा वासी सतप्रीत सत्ता, परमिंदर सिंह पिंदी को जानते थे। ये लोग पंजाब आते थे तो मजीठिया के घर पर रहते, उनकी गाड़ियों में घूमते, उन्हें सिक्योरिटी दी जाती। नशों के कारोबार में लिप्त लोगों के बीच कोई विवाद होता तो मजीठिया हल कराते।

Trending Videos
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया
- फोटो : file photo
ऐसा जगदीश भोला और जगजीत चाहल ने ईडी को बयान में बताया है। भोला ने कहा कि चाहल और बिट्टू औलख पहले नशे के कारोबार में नही थे। मजीठिया की शादी के रिस्पेशन पर इन्हें सत्ता और पिंदी से मिला कर कहा गया कि एनआरआईज केसाथ डील करनी है।
चाहल ने अपनी फार्मा फैक्ट्री में स्यूडोफेड्रीन बना कर इन्हें भेजी। चाहल ने ईडी को बयान दिया है कि उसने कई किस्तों में मजीठिया को 35 लाख रुपये दिए। एसटीएफ ने सिफारिश की है कि मजीठिया की मनी ट्रांजेक्शन की जांच की जाए।
रेत खनन में भी नाम
सिद्धू दंपति ने एसटीएफ की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि जगजीत चाहल ने ईडी को बयान दिया है कि बिक्रम मजीठिया, बोनी अजनाला, बिट्टू औलख और रोजी बरकंदी रेत खनन केकारोबार में भी लिप्त थे। रेत खनन और नशों के कारोबारों में एक-दूसरे केलगे पैसे की भी जांच की जानी चाहिए।