फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebellion in punjab aap

पंजाब आप में बगावत, एक और सांसद निशाने पर

Thu, 23 Jul 2015 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jul 2015 02:40 PM IST
विज्ञापन
rebellion in punjab aap

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही। सांसद धर्मवीर गांधी के बाद अब एक और सांसद निशाने पर हैं। आप के प्रदेश लीगल सेल के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल ने आरोप लगाया कि सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से हाथ मिला लिया है।

विज्ञापन


वह पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। वह अपने बेटे को राजनीति में फिट करने के लिए बादल परिवार से सौदा कर चुके हैं और आप को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


पटियाला से लोकसभा सदस्य डॉ. धर्मवीर गांधी की बयानबाजी भी गलत है। वह योगेंद्र यादव की बोली बोल रहे हैं। यह दोनों ही नेता आप के अंदर बैठकर पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं। वह इसकी रिपोर्ट केंद्रीय नेताओं को देंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरगिल ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी के सांसद जीते थे तो पार्टी हाईकमान ने सभी को अपनी एक साल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन गांधी और खालसा ने खुद को आम के बजाय खास समझते हुए हाईकमान को अपने कामों की कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी। अब आप में आंतरिक गुटबाजी गंभीर रूप धारण कर गई है।


कुछ दिन पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते प्रदेश इकाई की अनुशासनात्मक कमेटी के पूर्व प्रमुख डॉ. दलजीत सिंह को आप से निष्कासित किया गया है। इससे पहले नए ढांचे को लेकर सांसदों की परस्पर विरोधी बयानबाजी तो चल ही रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed