फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebellion in punjab aap after delhi aap against arvind kejriwal

अब पंजाब 'आप' में मचा जबरदस्त घमासान

Tue, 31 Mar 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/पटियाला Updated Tue, 31 Mar 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
rebellion in punjab aap after delhi aap against arvind kejriwal

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बीच चल रहा घमासान अब पंजाब में जोर पकड़ रहा है। पंजाब आप के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के उस बयान से असहमति जता दी है, जिसमें सांसद ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले जाने का विरोध किया था।

विज्ञापन


उधर पटियाला में आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का विरोध कर रहे सांसद का पुतला भी फूंक डाला। इससे पहले संगरूर के आप सांसद भगवंत मान भी डॉ. गांधी के बयान पर अफसोस जता चुके हैं।

विज्ञापन

सुच्चा ने किया अरविंद केजरीवाल की समर्थन

rebellion in punjab aap after delhi aap against arvind kejriwal

आप के प्रदेश कन्वीनर छोटेपुर ने रविवार को कहा कि पूरा पंजाब अरविंद केजरीवाल के साथ है और वे पटियाला के सांसद की बातों से इत्तेफाक नहीं रखते।

साथ ही छोटेपुर ने कहा कि गांधी के बयान से पंजाब पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि राज्य कन्वीनर ने कहा कि वे गांधी को भी साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने सांसद का नाम लिए बगैर कहा कि मीडिया में बयान देने से कोई हल नहीं निकल सकता। छोटेपुर ने दावा किया कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी हाईकमान ने पार्टी अनुशासन में रहकर ही बाहर किया है।

सांसद को पार्टी विरोधी बताया

rebellion in punjab aap after delhi aap against arvind kejriwal

धर, पटियाला में कुछ आप कार्यकर्ताओं ने डॉ. गांधी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। आप नेता हरविंदर सिंह ने कहा कि डॉ. गांधी ने अपनी ही पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की खिलाफत की है। यह पार्टी विरोधी कार्रवाई है।

हरविंदर के साथ आए आप समर्थकों ने धर्मवीर गांधी को पार्टी से निकालने की मांग की। आप समर्थकों ने कहा कि डॉ. गांधी उन नेताओं का समर्थन कर रहे हैं जिन्होंने पार्टी को दिल्ली में हराने की कोशिश की है। अब ऐसे नेताओं को पार्टी में रखना नुकसानदायक ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed