{"_id":"59c24b474f1c1b20688b5941","slug":"rebellion-in-haryana-congress-bhupinder-singh-hooda-meeting-with-bjp-ministers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बदली कांग्रेस की राजनीति की तस्वीर, भाजपाइयों से मिले हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बदली कांग्रेस की राजनीति की तस्वीर, भाजपाइयों से मिले हुड्डा
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 20 Sep 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
Bhupinder singh hooda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और पलवल के विधायक करण दलाल की प्रेसवार्ता के बाद प्रदेश के राजनीति की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी व विधायक ने जहां एक ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बढ़ती प्रॉपर्टी को लेकर पत्रकार वार्ता की वहीं दूसरी ओर रोहतक के तिलियार झील में एक बंद कमरे में 40 मिनट की गुफ्तगू ने काफी संदेश दिया। इस मुलाकात से कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की राजनीति में कोई बड़ा उल्टफेर हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी पर दबाव बना रहे हैं। जबकि उन्होंने इससे इनकार किया था। वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री के समधी पलवल से विधायक करण सिंह दल के घर ईडी ने छापेमारी की। जिसके बाद उन्होंने आज अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में थे। वह बाबा मस्तनाथ मठ में बाबा बालकनाथ के गद्दीनशीन होने के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
इस दौरान वह रामदेव के बगल में ही दिखे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों का उल्लेख करते हुए अपने को उनका बेहद करीबी भी बताया। एक बजे के बाद उनका काफिला बाबा मस्तनाथ मठ से बाहर निकला। जिसके बाद सभी लोग तिलियार झील पहुंचे। जहां पर लोगों ने चाय पी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां पर बीकानेर से सांसद व केंद्र में मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और टोंक से सांसद सुखबीर जौनपुरिया मौजूद रहे।

स्कूल के समय से रहे राव इंद्रजीत और पूर्व मुख्यमंत्री के दोस्त
Bhupinder Singh Hooda meet PM Modi
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत सिंह के बीच स्कूल के समय अच्छी दोस्ती थी। राव इंद्रजीत पहले कांग्रेस में ही थे। लेकिन दक्षिण हरियाणा का भेदभाव का आरोप लगा कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा में जा कर राव इंद्रजीत की हसरत यहां भी पूरी नहीं हुई और समस-समय पर अपनी सरकार का निशाना साधते रहे।
गुलाबी पगड़ी पहन अरविंद शर्मा भी कर चुके हैं हुड्डा सरकार की तारीफ
इससे पहले कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के पुत्र और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में गुलाबी पगड़ी पहन हुड्डा सरकार के कार्यकाल की जमकर तारीफ की थी।