{"_id":"7545b5e22cf6df6e6df2d97fb2fa0c7b","slug":"rebellion-in-aam-adami-party-reached-to-arvind-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पंजाब में ‘आप’ की बगावत की बू केजरीवाल तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पंजाब में ‘आप’ की बगावत की बू केजरीवाल तक पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 10 Jul 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी पंजाब में फूट खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के पंजाब एग्जीक्यूटिव सदस्य व अनुशासन कमेटी के चेयरमैन डॉ. दलजीत सिंह ने वरिष्ठ नेताओं पर पार्टी को तबाह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
डॉ. दलजीत सिंह का कहना है कि सुच्चा सिंह छोटेपुर व संजय सिंह पार्टी को पंजाब में खत्म करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि संजय सिंह के इस बयान में कोई सच्चाई नहीं है कि स्टेट एग्जीक्यूटिव सदस्यों और पार्टी एमपी के लिए पार्टी स्ट्रक्चर बनाया गया है।
विज्ञापन
स्टेट एग्जीक्यूटिव ने कुछ ऐसे वर्करों के नाम भेजे थे, जिन्होंने पार्टी के लिए काफी मेहनत की थी। वहीं उनको रखने की बजाए दूसरी पार्टी से आए वर्करों को ले लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीएसपी से गुरिंदर सिंह बाजवा व खडूर साहिब से भागोवालिया को साथ ले लिया गया। उन्होंने कहा कि आप के 23 वर्करों को कमेटी ने अनुशासन भंग करने के आरोप में सस्पेंड किया था।
छोटेपुर को भी कनवीनर के पद से सस्पेंड किया गया था। इसके बाद संजय सिंह का बयान आया कि सुच्चा सिंह छोटेपुर अभी भी कनवीनर ही हैं। किसी को सस्पेंड नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने अरविंद केजरीवाल को कई मेल और मेसेज भी भेजे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे खुद उनसे मिलने के लिए गए।
उन्होंने केजरीवाल को पंजाब में पार्टी के हालात के बारे में उन्हें अवगत करवाया। केजरीवाल ने कहा कि वे मामले को देखकर ही कुछ कह सकते हैं।