फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebeliion in haryana aap after delhi aap

अब योगेंद्र यादव के खिलाफ हरियाणा में बगावत

Tue, 03 Mar 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
rebeliion in haryana aap after delhi aap

आम आदमी पार्टी (आप) में संयोजक पद को लेकर उठा विवाद हरियाणा में पार्टी इकाई के लिए भी संघर्ष का सबब बन गया है। रोहतक से आप का झंडा बुलंद करने वाले नवीन जयहिंद ने सोमवार को पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि योगेंद्र संयोजक पद के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वे योगेंद्र यादव को हटाए जाने की मांग करते हुए प्रस्ताव पेश करेंगे। फोन पर हुई बातचीत में नवीन ने कहा कि योगेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी हरियाणा में पार्टी को हराने की साजिश रची थी।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि योगेंद्र यादव इन दिनों पार्टी केबैनर तले प्रदेश में जय किसान आंदोलन चला रहे हैं, नवीन ने कहा कि आप का कोई भी नेता यदि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रचेगा तो वे उसका खुलकर विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल को हटाने की कोशिश का करेंगे विरोध

rebeliion in haryana aap after delhi aap

प्रदेश में जारी आंदोलन के बारे में नवीन ने कहा कि वे पार्टी के हर आदेश के लिए दिन-रात तैयार हैं, लेकिन पार्टी में फूट डालने का प्रयास करने वालों का साथ नहीं देंगे। नवीन ने यह भी आरोप लगाया कि योगेंद्र यादव ने ही उनके टिकट पर आपत्ति लगाकर उन्हें चुनाव में नहीं उतरने दिया था।

उधर, जय किसान अभियान के तहत सोमवार को पंचकूला पहुंच रहे योगेंद्र यादव ने कार्यक्रम अचानक स्थगित कर दिया। वे पंचकूला में सांसद रतनलाल कटारिया को नमक की थैली भेंट करने वाले थे। अचानक स्थगित किए गए कार्यक्रम के बारे में योगेंद्र यादव की ओर से कोई कारण नहीं बताया गया।

दिन भर ट्वीट करते रहे नवीन
सोमवार को दिन भर ट्विटर पर नवीन ने योगेंद्र यादव का नाम लिए बिना कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि ‘ये जो संयोजक बनने केलिए दिन रात सपने ले रहे हैं। इस सपने को पूरा करने केलिए त्याग, बलिदान, संघर्ष और दिन-रात काम करना होता है। दिन-रात साजिश नहीं।’

नवीन ने एक अन्य ट्वीट किया- ‘जब हम जैसे लाखों लोग अन्ना आंदोलन में लाठियां खा रहे थे तो कुछ लोग राहुल गांधी की दलाली खा रहे थे। अब वह आंदोलनकारियों के सरदार बनना चाहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed