फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reasons behind Lapse in Security of PM Narendra Modi

हंगामा क्यों बरपा: सरहद से 10 किमी दूर फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, जानिए क्यों हो सकती थी घातक

Wed, 05 Jan 2022 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल टीम, चंडीगढ़
डिजिटल टीम, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 04:55 PM IST
सार

हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर जब पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। पीएम की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी।

विज्ञापन
Reasons behind Lapse in Security of PM Narendra Modi
पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला रूका। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। फिरोजपुर में एक फ्लाईओवर पर पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला लगभग बीस मिनट रुका रहा। किसान प्रदर्शनकारियों के कारण रास्ता बाधित था। इसके बाद केंद्र और पंजाब सरकार आमने सामने आ गए।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांग ली है, वहीं कांग्रेस ने सभी आरोपों को नकार दिया है। वहीं राजनीतिक समीक्षकों के अनुसार, पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक बेहद घातक हो सकती थी। इनमें सबसे बड़ी बात ये है कि फिरोजपुर सरहदी एरिया है। यहां से पाकिस्तान का बॉर्डर मात्र दस किलोमीटर है। इसके अलावा लुधियाना कोर्ट परिसर में 23 दिसंबर को बम ब्लास्ट हुआ था। इसके बाद से पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर था। इसके बावजूद पीएम की सुरक्षा में चूक हुई। 

विज्ञापन

सरहद पार से बढ़ी हुई है हथियारों की तस्करी

पंजाब में पिछले कुछ दिनों में कई बार सरहद पार से नशे और हथियारों की तस्करी हुई। ड्रोन से हथियार भेजे जा रहे हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के तस्करों की शमूलियत सामने आई है। वहीं प्रधानमंत्री की सुरक्षा कई लेयर की होती है। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले हमेशा उस रास्ते पर स्थानीय पुलिस की तरफ से रिहर्सल की जाती है, जहां से उन्हें गुजरना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार रखे जाते हैं वैकल्पिक मार्ग

जब भी प्रधानमंत्री कही जाते हैं तो सुरक्षा के मद्देनजर दौरे के लिए हमेशा वैकल्पिक मार्ग तैयार रखे जाते हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, केंद्र ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री के रूट के बारे में केवल पंजाब पुलिस को मालूम था। ऐसे में सुरक्षा में चूक पर उन्हें ही जवाब देना होगा।

कैप्टन ने उठाए सवाल

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हुई है। जब आप देश के प्रधान मंत्री को सुगम मार्ग प्रदान नहीं कर सकते हैं और वह भी पाकिस्तान की सीमा से सिर्फ 10 किमी दूर, ऐसे में आपको पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। पंजाब के सीएम और गृहमंत्री को पद छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed