फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reason behind Sirsa Dera Sacha Sauda Support to BJP

डेरा ने भाजपा को क्यों दिया समर्थन?

Wed, 15 Oct 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Updated Wed, 15 Oct 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
Reason behind Sirsa Dera Sacha Sauda Support to BJP

डेरा सच्चा सौदा ने विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा को समर्थन मोदी सरकार की स्वच्छता अभियान और गंगा सफाई योजना शुरू करने के लिए दी है।

विज्ञापन


डेरा के राजनीतिक विंग के अहम सदस्य और समर्थन दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदीप इंसां ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार ने अपने शुरुआती कार्यकाल में ही ऐसे अभियान चला कर परोपकार की भावना दिखाई है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि डेरा के समर्थन के बदौलत भाजपा हरियाणा की सत्ता में काबिज हो जाएगी। उल्लेखनीय है भाजपा को डेरा के समर्थन की हरियाणा की राजनीति में व्यापक चर्चा हो रही है। अकाली दल की धुर विरोधी डेरा पंजाब में चुनाव के दौरान भाजपा की सहयोगी अकाली दल के खिलाफ मुखर भूमिका निभाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प तथ्य यह है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकाली दल भाजपा की विरोधी इनेलो के साथ खड़ी है। पिछले कई चुनाव में डेरा ने कांग्रेस का साथ दिया था।

पार्टी की परोपकारी भावना से प्रेरित होकर समर्थन

Reason behind Sirsa Dera Sacha Sauda Support to BJP

अचानक भाजपा को समर्थन देने के फैसले के संदर्भ में पूछे जाने पर प्रदीप इंसां ने कहा कि भाजपा ने काफी पहले इस आशय का अनुरोध किया था।

इस पर डेरा की राजनीतिक विंग ने विभिन्न इलाकों में भक्तों के साथ विचार विमर्श करने के बाद भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि डेरा का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। जो भी पार्टी अच्छा काम करती है और परोपकार की भावना रखती है, उसे डेरा का साथ मिलता रहा है।

उन्होंने बताया कि चूंकि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकाल के शुरुआत में ही गंगा सफाई के साथ-साथ राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है, इसलिए डेरा ने इस चुनाव में उनकी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि डेरा देश भर में सफाई अभियान चलाए जाने को लेकर भी बेहद चर्चित रहा है। गंगा सफाई अभियान में डेरा ने मोदी सरकार को संस्था की ओर से सभी तरह की मदद की पेशकश की थी।

समर्थन वापसी का प्रचार झूठा : कलेर

Reason behind Sirsa Dera Sacha Sauda Support to BJP

डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा पॉलिटिकल विंग के अध्यक्ष प्रदीप कलेर ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के भाजपा को समर्थन देने की घोषणा के साथ ही अन्य पार्टियों में खलबली मच गई है। वह डेरा की ताकत को भली-भांति समझती हैं, इसलिए अपनी हार को देखते हुए गलत प्रचार पर उतर आई हैं।

उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि विभिन्न माध्यमों के जरिये प्रचार किया जा रहा है कि डेरा सच्चा सौदा ने भाजपा को दिया समर्थन वापस ले लिया है। यह बिलकुल गलत है तथा डेरा पूरी तरह से भाजपा के साथ है।

डेरा की राजनीतिक विंग से मिले नरेंद्र मोदी

Reason behind Sirsa Dera Sacha Sauda Support to BJP

राजनीति से हमेशा परहेज करने की बात करने वाले डेरा सच्चा सौदा और भाजपा में पर्दे के पीछे सियासत चरम पर है। भाजपा को इस बात का पूरा अंदाजा है कि हरियाणा में सत्ता में आने के लिए डेरा में पकड़ मजबूत करनी ही होगी।

शनिवार को सिरसा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद डेरा की राजनीतिक विंग के तीन सदस्यों से मिले। हरियाणा में भाजपा की चुनावी कमान थामे डा. कैलाश विजयवर्गीय ने सदस्यों के हाथों प्रधानमंत्री को बुके भी दिलवाए।

वियजवर्गीय ने हरियाणा में आते ही डेरा प्रमुख संत राम रहीम इंसां से मुलाकात की और इसके बाद 40 प्रत्याशियों को लेकर उनके दरबार में भी पहुंचे थे।

मोदी मुरीद है डेरा सच्चा सौदा के

Reason behind Sirsa Dera Sacha Sauda Support to BJP

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सात अक्टूबर को जब रानियां में सभा को संबोधित करने पहुंचे तो उनसे पहले डेरा की राजनीतिक विंग के सदस्य राम सिंह चेयरमैन दो अन्य डेरा अनुयायियों के साथ वहां मौजूद थे।

भाजपा के एक पूर्व मंत्री के माध्यम से तीनों ने शाह से मुलाकात की और उनके साथ गाड़ी में बैठकर हेलीपैड तक गए। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज डेरा पहुंची और डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लिया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के बाद ही डेरा प्रेमियों को मोदी की रैली में जाने का संदेश दिया गया। रैली में मंच से मोदी ने डेरे के कार्यों का गुणगान किया तो पंडाल में मौजूद डेरा प्रेमियों ने धन धन सतगुरु का नारा लगाकर मोदी को अपनी उपस्थिति का अहसास भी करवाया था।

वर्तमान मौसम में दिखानी है एकजुटता

Reason behind Sirsa Dera Sacha Sauda Support to BJP

रविवार को डेरा सच्चा सौदा परिसर में शाह सतनाम धाम में विशाल रूहानी सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें डेरा प्रमुख ने साध संगत से एक ही बात कही कि सभी को वर्तमान मौसम (चुनावी समय) में एकजुटता दिखानी है।

उन्होंने कहा कि वे बहुत पहले से कहते आ रहे हैं कि कोई नेक बंदा आएगा जो डेरा के कार्यों की प्रशंसा करेगा। डेरा प्रमुख पहले कई बार कह चुके हैं कि डेरा सच्चा सौदा किसी का समर्थन नहीं करता।

डेरा की साध संगत की ओर से गठित राजनीतिक विंग के सदस्य हर क्षेत्र में जाकर साध संगत की राय लेकर उस उम्मीदवार के समर्थन का फैसला करते हैं जो डेरा के मानवता भलाई कार्यों में सहयोग करता है और करने का आश्वासन देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed