फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Real estate shines this festive season, a golden opportunity for investors in the Tricity

Chandigarh News: त्योहारी सीजन में रियल एस्टेट की चमक, ट्राइसिटी में निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

Thu, 16 Oct 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Real estate shines this festive season, a golden opportunity for investors in the Tricity

विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली के नजदीक आते ही ट्राइसिटी में रियल एस्टेट कारोबार में तेजी देखी जा रही है। खरीदारों और निवेशकों की सक्रियता बढ़ने से बाजार में नई जान आ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय निवेश के लिहाज से बेहद उपयुक्त है क्योंकि आने वाले नए प्रोजेक्ट में जीएसटी का लाभ मिलने से लागत कम होगी और खरीदारों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
निर्वाण हाइट्स के एमडी सुमित गोयल का कहना है कि इस समय रियल एस्टेट बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उनके ज्यादातर प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार हैं और इनमें खरीदारी के साथ ही ग्राहकों को रहने के लिए चाबी उपलब्ध कराई जा रही है। खरड़ और कुराली रोड पर उनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब कई बड़े अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भी इन इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र रहने और निवेश के लिए और आकर्षक बन गया है।
विज्ञापन

रियल एस्टेट कंपनी मोहाली सिटी सेंटर के डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग नीतिन कुमार वर्मा ने कहा कि ऑफिस, शोरूम और शॉप लेने वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। ऑफिस के लिए 60 लाख रुपये, शोरूम के लिए 1.8 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी उपलब्ध है। अगले तीन महीने में कई नए प्रोजेक्ट लॉन्च होंगे और नवंबर से बाजार में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष मंगत एंड ग्रुप के डायरेक्टर संदीप बबूता का कहना है कि निवेश के लिहाज से मोहाली और नयागांव का इलाका सबसे उपयुक्त है। उनके कई प्लॉटिंग प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। वाइट सिटी प्रोजेक्ट में 60 से 80 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से जमीन उपलब्ध है, जिससे यह निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनता जा रहा है।
सेक्टर-122 भी नए रियल एस्टेट हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। रॉयल एस्टेट ग्रुप के कार्यकारी निदेशक पीयूष कांसल का कहना है कि चंडीगढ़ से सटा यह इलाका आधुनिक जीवनशैली, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार कनेक्टिविटी के चलते लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

त्योहारी सीजन में घर, फ्लैट और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना माना जाता है शुभ
विशेषज्ञों के अनुसार, नए प्रोजेक्ट्स में जीएसटी का लाभ मिलेगा। इससे निर्माण सामग्री की लागत घटेगी और प्रोजेक्ट की कीमतें कम होंगी। त्योहारी सीजन में घर, फ्लैट और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना शुभ माना जाता है इसलिए निवेशक और खरीदार बड़ी संख्या में इस ओर रुख कर रहे हैं। इस तेजी के कारण खरड़, कुराली रोड, जीरकपुर और मोहाली में प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ी है और नए प्रोजेक्ट्स से ग्राहकों के पास विकल्प बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed