फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ready to serve for Punjab and country says Harbhajan Singh

पंजाब और देश की सेवा को तैयार भज्जी: ट्वीट कर इन नेताओं का जताया आभार, कैप्टन की पार्टी ने पूछा- क्या है 60:40 का गोलमाल

Sun, 27 Mar 2022 04:24 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Mar 2022 04:24 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने राज्यसभा सांसद बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। मगर वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह के निशाने पर आ गए। 

विज्ञापन
Ready to serve for Punjab and country says Harbhajan Singh
पंजाब सीएम भगवंत मान और हरभजन सिंह। - फोटो : @harbhajan_singh

विस्तार

विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब की पांच राज्यसभा सीटों पर भी जीत दर्ज की है। किक्रेटर हरभजन सिंह पहली बार संसद पहुंचेंगे। भज्जी निर्विरोध उच्च सदन के सदस्य बने हैं। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राघव चड्ढा का आभार जताया। भज्जी नई भूमिका के साथ अपने राज्य और राष्ट्र की सेवा करने को तैयार और उत्साहित हैं। भज्जी ने कहा कि मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबंध हूं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन की पार्टी ने दागे सवाल
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियेवाल ने भज्जी को इस ट्वीट पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने भज्जी से कई सवाल पूछ डाले। प्रीतपाल सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का धन्यवाद क्यों नहीं किया, केवल नए बॉस को धन्यवाद किया। भज्जी के प्रमाण पत्र नहीं लेने जाने पर भी उन्होंने सवाल किया और पूछा कि कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गुलजार चाहल ही उनका प्रमाणपत्र लेने क्यों पहुंचे। यह आम आदमी पार्टी के वालंटियर पर अविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने यह भी पूछा कि 60:40 का गोलमाल क्या है। उन्होंने यह भी पूछा कि आईपीएल से समय मिल गया आपको।
 

प्रमाण पत्र लेने नहीं पहुंचे थे भज्जी
राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीतने के बाद हरभजन सिंह शुक्रवार को जीत का प्रमाण पत्र लेने नहीं पहुंचे थे। उनकी अनुपस्थिति में आयोग ने प्रतिनिधि गुलजार चाहल को प्रमाण पत्र दिया था। जबकि अन्य निर्वाचित राज्यसभा सांसदों ने आयोग कार्यालय में पहुंचकर प्रमाण पत्र लिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed