फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   read what jateli told in amritsar ralley

अमृतसर की रैली में क्या बोले जेटली, पढ़ें खास-खास बातें

Wed, 15 Jul 2015 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 15 Jul 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
read what jateli told in amritsar ralley

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ सिर्फ राजनीतिक गठजोड़ नहीं बल्कि यह एक सामाजिक गठजोड़ है। इस गठजोड़ का उद्देश्य राज्य के अंदर अमन शांति, आपसी भाईचारा और सद्भावना पैदा करना है।

विज्ञापन


जेटली अमृतसर रैली के दौरान संबोधित कर रहे थे। जेटली ने कहा कि पंजाब की राजनीति में प्रकाश सिंह बादल ने अहम भूमिका अदा की है। वह राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानीय राजनीतिज्ञ है।
विज्ञापन


अब केंद्र की भाजपा और अकाली दल मिल कर पंजाब को विकास की पथ पर आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने कृषि उद्योग और शिक्षा बल्कि हर क्षेत्र में अपना योगदान डाल कर देश के विकास में अपनी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देश की सिंचाई नेटवर्क में वृद्धि करने के लिए पचास हजार करोड़ रुपये रखे है। इतनी राशि भारत में पहली बार कृषि पर खर्च हो रही है।

जेटली ने बादल को भरोसा दिया कि किसानों के लिए केंद्र सरकार जल्दी ही फसल बीमा योजना भी लागू करेगी। इससे किसान घर बैठे ही अपनी फसल का मुआवजा हासिल कर सकेंगे।


‘मोदी यानी मेकर ऑफ डेवलपर इंडिया’
इस मौके पर नायडू ने पीएम मोदी को मेकर ऑफ डेवलपर इंडिया का नाम दिया। उन्होंने शिअद को पुराना साथी बताते हुए राज्य सरकार को पूरी मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि अमृतसर से हृदय योजना की शुरुआत होगी। नायडू ने मजाकिया लहजे में कहा, अमृतसर के लोगों ने जेटली को हराया, फिर भी उन्होंने यहां के लिए बहुत कुछ दिया, अगर जिताते तो क्या कुछ नहीं देते।

इस दौरान दोनों नेताओं ने अमृतसर-बठिंडा फोर लेन का डिजिटल नींव पत्थर रखा। रैली को सीएम बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और अन्य ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed