फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read News for Car Raping

कार की रैपिंग कराना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर

Sat, 23 Aug 2014 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Aug 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
Read News for Car Raping

आप अपनी कार जिस रंग में चाहते हैं उसी रंग में रंग जाएगी। यही नहीं, आपका मन रंग से ऊब जाए तो आप कार पर दूसरा रंग भी चढ़वा सकते हैं। यह काम करेगा थ्री एम कार केयर।

विज्ञापन


जिसकी यह विशेष सेवा है थ्री एम रैप फिल्म 1080। कंपनी का 39वां और चंडीगढ़ का पहला शो रूम शुक्रवार को चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में खुला।

इसका उद्घाटन पद्मश्री मिल्खा सिंह ने किया। थ्री एम कार केयर के ऑटोमोटिव आटरमार्केट डिवीजन के जनरल मैनेजर विशेष निगम ने कहा कि यहां कार एक्सटीरियर पेंट रिफाईनमेंट, इंटीरियर क्लीनिंग और जर्मक्लीन ट्रीटमेंट, स्काचगार्ड पेंट प्रोटेक्शन फिल्म्स, कार अंडरबॉडी एंटी-कॉरोजन ट्रीटमेंट, कार रैप्स, कार मैट्स, कार वॉश जैसी सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

यह हैं खास सेवाएं

Read News for Car Raping

इंटीरियर कार डिटेलिंग
बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए जर्मक्लीन है। यह थ्रई एम फार्मूलेशन है। इससे कार के इंटीरियर से 99 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है। इससे इंटीरियर के 21 हिस्सों को क्लीन किया जाता है।

थ्री एम स्कॉचगार्ड पेंट प्रोटेक्शन फिल्म
स्कॉचगार्ड पेंट प्रोटेक्शन फिल्म एक पारदर्शी यूरिथेन फिल्म होती है। यह ऑटोमोटिव फिनिश की खूबसूरती और इंटीग्रिटी को सुरक्षित करने के लिए डिजाइन की गई है। यह वाहन की पेंट फिनिश को स्क्रैच, कठोर स्थितियों और सड़क पर क्षति के दूसरे संभावित स्रोतों से बचाती है। इसको हुड, फेंडर्स, बम्पर या कार की पूरी सतह पर लगाया जा सकता है।

थ्री एम रैप फिल्म सीरीज 1080
इसका विकास कार प्रेमियों के लिए खासतौर पर किया गया है। इसके माध्यम से कार मालिक कार को पूरी तरह से दूसरे रंग में करवा सकते हैं। रैप फिल्म सीरीज़ 1080 में कार्बन फाइबर, मैट और हाई ग्लॉस टेक्सचर्स में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed