फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read 20 big announcements of Haryana Budget 2022

हरियाणा: अब प्रदेश में हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग, सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने की घोषणा, पढ़ें- बजट की 20 बड़ी बातें

Tue, 08 Mar 2022 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 10:37 PM IST
सार

20 लग्जरी बसों के अलावा 150 हीट वेंटीलेटेड एयर कंडीशन बसें खरीदी जाएंगी। 2000 साधारण बसें बेड़े में शामिल होंगी। इनमें एक हजार बसें रोडवेज की होंगी। नई मैक्सी कैब नीति आएगी।

विज्ञापन
Read 20 big announcements of Haryana Budget 2022
हरियाणा बजट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में हर वृक्ष की गिनती के लिए इस साल हर पौधे की जिओ टैगिंग कराई जाएगी। इसके बाद वनरोपण के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी, ताकि प्रदेश में हरियाली को बढ़ावा दिया जा सके। इसके अलावा, हर जिले में वायु प्रदूषण संभावित हॉटस्पाट की पहचान की जाएगी और प्रदूषण कम करके उन्हें ग्रीन स्पॉट में बदला जाएगा। अधिक प्रभावित इलाकों में प्रदूषण कम करने के लिए विशेष धनराशि भी उपलब्ध कराने की योजना है। 

विज्ञापन


राज्य में मौजूदा 29 परिवेशी वायु गुणवत्ता केंद्रों के अलावा बजट में 100 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित करने का प्रावधान किया है। पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों के लिए पर्यावरणविद स्व. दर्शन लाल जैन पुरस्कार शुरू किया जाएगा। इनमें दो व्यक्यिों को क्रमश: तीन लाख रुपये और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन


2- नए वित्त वर्ष में ईको टूरिज्म नीति तैयार की जाएगी
वित्त वर्ष के लिए हरियाणा सरकार ने लक्ष्य रखा है कि ईको टूरिज्म नीति तैयार कर ली जाएगी। ताकि प्रकृति प्रेमियों को लाभ मिले और बाहर के लोगों को आने से लोगों की आजीविका में सुधार हो। इसी के तहत कालका से कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर अपना तीसरा आम बजट पेश किया। कर मुक्त बजट से मनोहर लाल ने 2024 को साधने का प्रयास किया है। हालांकि बजट से कर्मचारी वर्ग को निराशा हुई है। मनोहर सरकार ने 1.77 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। यह पिछले बजट से 15.6 फीसदी अधिक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट है। यह बजट आने वाले 25 सालों में  विकास की दिशा निश्चित करेगा। देश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा का योगदान 3.4 प्रतिशत है। इसे 4 फीसदी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ा योगदान करेंगे।

3- सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान
महिला सशक्तीकरण के लिए बजट में अनेक घोषणाएं की गई हैं। राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान किया गया है। सुषमा स्वराज पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। पुरस्कार के साथ पांच लाख रुपये नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

4- शिक्षा क्षेत्र के लिए 20250 करोड़ आवंटित: बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 20250 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बाल कुपोषण से निपटने के लिए बाल संवर्धन प्रणाली लागू की जाएगी। इसे पीपीपी से जोड़कर अतिरिक्त पोषण सहायता कुपोषित बच्चों को दी जाएगी।

5- कृषि क्षेत्र का बजट बढ़ा: कृषि क्षेत्र के लिए इस बार 5988.76 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जोकि पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा 27.7 प्रतिशत बढ़ाया गया है।

6- कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे आवास: कामकाजी महिलाओं के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम व पंचकूला में आवास बनाए जाएंगे। तीन महिला आश्रम का निर्माण होगा। भिवानी के कुडल, व छापर, सोनीपत के गन्नौर में नए महिला कॉलेज खुलेंगे। हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना का एलान हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना की घोषणा की गई है। तीन लाख रुपये तक के आसान कर्ज उद्यमी बनने के लिए महिलाओं को मिलेंगे।

7- 10 हाईटेक नर्सरी की जाएंगी विकसित: 10 हाईटेक नर्सरी विकसित की जाएंगी। 2022-23 में वृक्ष गणना और जियो टैगिंग होगी। पंचकूला के कालका से यमुनागर के कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित की जाएगी। पर्यावरण व वन क्षेत्र के लिए 530 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सभी कॉलेजों में कम से कम दस स्मार्ट क्लास रूम होंगे।

8- लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना: लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना शुरू होगी। अप्रैल 2022 तक अधिसूचना जारी की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू होगा। 25 लाख स्कूली बच्चों की दो बार स्वास्थ्य जांच होगी। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। बच्चों से जुटाए डाटा को ई-उपचार पोर्टल से जोड़ा जाएगा। मानेसर में 500 बेड का नया ईएसआई अस्पताल बनाया जाएगा।

9- बढ़ेगी संस्कृति मॉडल स्कूलों की संख्या: संस्कृति मॉडल स्कूलों को 138 से बढ़ाकर 500 किया जाएगा। इन स्कूलों में 5वीं से ही कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। कौशल को बढ़ावा देने के लिए अटल टिंकरिंग लैब की तर्ज पर 50 स्टेम लैब की स्थापना की जाएगी। आठवीं से बारहवीं कक्षा तक विषयवार ओलंपियाड शुरू किया जाएगा। मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अंबाला में आजीवन देखभाल गृह की स्थापना की जाएगी। वर्ष 2023 24 तक इसके शुरू करने की उम्मीद है। एचआईवी पीड़ित 21000 व्यक्तियों को 2250 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। भौतिकी व विज्ञान में उच्च स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को नासा व इसरो की एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी।

10- मेधावी छात्र योजना का दायरा बढ़ा: डॉक्टर आंबेडकर मेधावी छात्र योजना में अब सभी वर्गों के सालाना 400000 रुपये तक की आय वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। इस योजना के तहत 8000 से लेकर 12000 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

11- पीपीपी डाटाबेस से लागू होगी पीडीएस योजना: हरियाणा में पीडीएस योजना अब पीपीपी डेटाबेस के माध्यम से लागू होगी। पीपीटी के माध्यम से ऐसे चार लाख परिवारों की पहचान की गई है जो योजना के पात्र हैं लेकिन उनके पास बीपीएल या ओपीएल राशन कार्ड नहीं है, पीएम मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दूसरे बच्चे के लिए भी 5000 रुपये मिलेंगे।

12- लघु उद्यमिता समर्थन निधि योजना होगी शुरू: हरियाणा में लघु उद्यमिता समर्थन निधि योजना शुरू की जाएगी। 3 लाख रुपये के कर्ज पर 5 फीसदी की दर से ब्याज सहायता दी जाएगी। यह प्रतिवर्ष अधिकतम 15 हजार होगी। श्रमिकों की नियमित चिकित्सा जांच के लिए पानीपत, सोनीपत, अंबाला, हिसार, रोहतक व जींद में 6 नई औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी।

13- पंचकूला में बनेगा हरियाणा राज्य खेल संस्थान: राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर पंचकूला में हरियाणा राज्य खेल संस्थान स्थापित किया जाएगा यहां पर स्पोर्ट्स इंजरी रिहैबिलिटेशन स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी ओल्ड खेल परीक्षण में सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जाएंगे। इस साल होने वाले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पात्र खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का एक तिहाई पैसा पहले जारी करने का निर्णय लिया है ताकि वो खेलों की तैयारी कर सकें। 

14- दस सिंगल इंजन व एक डबल इंजन एयरक्राफ्ट खरीदेगी हरियाणा सरकार: राज्य में हर साल 200 पायलट लाइसेंस जारी करने के लिए ट्रेनर एयरक्राफ्ट के रूप में 10 सिंगल इंजन व एक डबल इंजन एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे।

15- 150 हीट वेंटीलेटेड एयर कंडीशन बसें खरीदी जाएंगी: 20 लग्जरी बसों के अलावा 150 हीट वेंटीलेटेड एयर कंडीशन बसें खरीदी जाएंगी। 2000 साधारण बसें बेड़े में शामिल होंगी। इनमें एक हजार बसें रोडवेज की होंगी। नई मैक्सी कैब नीति आएगी। बस डिपो का आधुनिकीकरण फरीदाबाद से शुरू होगा। इसमें मल्टी मॉडल सुविधाएं मिलेंगी। अगले बस पोर्ट की शुरुआत गुरुग्राम के खेड़की दौला से होगी।

16- 300 किलोमीटर नई सड़कें बनेंगी: 2022/23 में 300 किलोमीटर नई सड़कें बनेंगी। 22 नए रेलवे ओवरब्रिज व वाहन अंडरपास बनाने की योजना भी है। 5000 रिचार्ज बोरवेल स्थापित होंगे। 

17- पेंशन भोगियों के लिए व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित होगी: सरकारी कर्मचारियों और हरियाणा में रहने वाले पेंशन भोगियों के लिए चिकित्सा उपचार के लिए एक व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित की जाएगी। छह माह में योजना लागू हो जाएगी। प्रदेश के सभी बोर्ड निगमों व अन्य संवैधानिक अधिकारों की नियमित कर्मचारियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।

18- कुरुक्षेत्र में बनेगा महाभारत कालीन थीम पार्क: कुरुक्षेत्र में महाभारत कालीन थीम पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा कृष्णा सर्किट योजना के तहत भारत सरकार की 97 करोड़ की सहायता से श्रीमद्भागवत गीता और महाभारत से संबंधित विषय पर मल्टीमीडिया शो ब्रह्मसरोवर अग्रभाग में लाइटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।

19- अग्निशमन केंद्रों के आधुनिकीकरण के लिए बढ़ा बजट: अग्निशमन केंद्रों व अग्नि सुरक्षा के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए धनराशि को पांच गुणा किया गया। 21 साइबर पुलिस स्टेशन बनेंगे: हरियाणा में 381 पुलिस स्टेशन व 357 पुलिस चौकियों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 21 साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 2022-23 में 1000 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती करेगी। पुलिस कर्मियों के लिए 2000 नई आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी।

20- झज्जर में बनेगा राजकीय संग्रहालय: सरकार झज्जर में स्वामी ओमानंद सरस्वती राजकीय संग्रहालय स्थापित करेगी। इसमें 1.8 लाख कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed