फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Re-polling for Lok Sabha Elections 2019 underway at booth No 123 in Amritsar of punjab

पंजाब: अमृतसर में बूथ नंबर 123 पर दोबारा मतदान संपन्न, वोटरों को मिले सर्टिफिकेट

Wed, 22 May 2019 10:37 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 22 May 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Re-polling for Lok Sabha Elections 2019 underway at booth No 123 in Amritsar of punjab
पंजाब में दोबारा मतदान - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग द्वारा अमृतसर संसदीय क्षेत्र के राजासांसी विधानसभा हलका के गांव सहुरा का चुनाव रद्द होने के बाद बुधवार को चुनाव शांतिपूर्ण खत्म हो गए। सुबह सात बजे से शुरू हुई पोलिंग में शाम छह बजे तक 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई। जिला चुनाव अधिकारी ने बूथ नंबर 123 में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत औजला ने पोलिंग बूथ का दौरा कर जिला चुनाव अधिकारी द्वारा किए गए प्रयासों पर संतुष्टी जताई। वेब कास्टिंग के दौरान जानकारी मिली थी कि यहां पर चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ। इस कारण यहां चुनाव रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने राजासांसी विधानसभा हलका के पोलिंग स्टेशन नंबर-123 में दोबारा मतदान के आदेश जारी किए थे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोलिंग स्टेशन पर स्थापित वेब कास्ट कैमरे से जानकारी मिली है कि इस पोलिंग स्टेशन पर चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

वोट प्राइवेसी का उल्लंघन हुआ है। वोटर कंपार्टमेंट में एक से अधिक व्यक्ति देखे गए हैं। हालांकि इस संदर्भ में किसी भी राजनीतिक पार्टी ने कोई शिकायत नहीं की थी, लेकिन पूरा मामला राज्य चुनाव अधिकारी के संज्ञान में लाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed