फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RCC box launching work of underpass could not be completed in Hisar

Hisar News: नहीं पूरा हो सका अंडरपास के RCC बॉक्स लॉचिंग का काम, रेल यातायात हुआ प्रभावित

Sun, 25 Jun 2023 04:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 04:49 PM IST
सार

गनीमत यह रही कि क्रेन पूरी तरह से पलटी नहीं अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उस वक्त मौके पर करीब 40 लोग काम कर रहे थे। क्रेन के टेढ़ा होने के बाद लॉन्चिंग का काम रोक दिया गया।

विज्ञापन
RCC box launching work of underpass could not be completed in Hisar
हिसार में अंडरपास के नजदीक चल रहा कार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार के सूर्य नगर रेलवे फाटक पर रविवार सुबह अंडरपास निर्माण के लिए आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग के दौरान एक क्रेन के टेढ़ा होने से निर्धारित समय में लॉन्चिंग का काम पूरा नहीं हो सका। इस कारण से रेलवे यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को आंशिक व एक ट्रेन को पूर्ण रूप से रद्द करना पड़ा। घटना की सूचना पाकर डीआरएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआरएम राजीव श्रीवास्तव के अनुसार फिलहाल लॉन्चिंग कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब नया शेड्यूल लेकर आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग की जाएगी। रात आठ बजे तक रेलवे ट्रैक को ठीक कर ट्रेनों का आवागमन सुचारू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शहर के सूर्य नगर रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को रात 12 बजे से हिसार-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर निर्माणाधीन अंडररपास के लिए आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग के लिए ब्लॉक लिया गया था। सुबह छह बजे तक इस कार्य को पूरा करना था। सुबह करीब साढ़े चार बजे आरसीसी बॉक्स को रखते समय एक क्रेन अचानक टेढ़ी हो गई। 
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि क्रेन पूरी तरह से पलटी नहीं अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उस वक्त मौके पर करीब 40 लोग काम कर रहे थे। क्रेन के टेढ़ा होने के बाद लॉन्चिंग का काम रोक दिया गया। तब तक सिर्फ एक आरसीसी बॉक्स ही रखा गया था। मौके पर मौजूद रेलवे के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया। इसके बाद क्रेन को सीधा कर सुरक्षित जगह पर खड़ा कर दिया गया। लॉन्चिंग कार्यक्रम समय पर पूरा न होता देख इसे रद्द करने का फैसला किया गया। साथ ही रेलवे ट्रैक को फिर से सुचारू करने काम काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंशिक रद्द ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 04745 चूरू-लुधियाना स्पेशल रेल सेवा रायपुर स्टेशन हरियाणा से संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या 04574 लुधियाना–भिवानी स्पेशल रेल सेवा जाखल-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 04571 भिवानी-धुरी स्पेशल रेल सेवा भिवानी-जाखल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 04576 लुधियाना-हिसार स्पेशल रेल सेवा रायपुर स्टेशन हरियाणा तक संचालित होगी।

पूर्ण रूप से रद्द रेल सेवा

  • गाड़ी संख्या 04746 लुधियाना-हिसार स्पेशल रेल सेवा रद्द रहेगी।

 

मार्ग परिवर्तित (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 19027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-बठिंडा-धूरी संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed