{"_id":"c9006766fcb00957a7b24472978dae9b","slug":"ravana-statue-robbed-before-dehen-on-vijayadashmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहन से पहले रावण का पुतला चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहन से पहले रावण का पुतला चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 04 Oct 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माने जाने वाले पर्व विजयदशमी पर आयोजकों के लिए इससे बुरी बात क्या हो सकती थी कि दहन से एक घंटे पहले रावण का पुतला चोरी हो गया।
विज्ञापन
वहीं, दर्शकों को मौके पर बनाए रखने के लिए स्टेज पर रावण की एक्टिंग कर रहा एक युवक थक-हार कर बेहोश हो गया। मामला है लुधियाना के जवाहर नगर का।
शुक्रवार को जवाहर नगर में देर शाम रावण दहन होना था। इसके लिए ढोलेवाल में रावण का पुतला तैयार किया गया था, जिसका सिर वहीं छोड़ धड़ वहां से किसी ने चुरा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को मौके पर बांधे रखने के लिए दुर्गा रामलीला ड्रामेटिक क्लब के स्टेज पर एक युवक रावण की एक्टिंग कर रहा था।
वह इतना थक गया कि एक्टिंग करते-करते बेहोश हो गया। उधर, आयोजकों ने आनन-फानन में रावण का पुतला तैयार करवाया गया। तब जाकर रावण का दहन हुआ।