कटारिया और राव इंद्रजीत बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से भाजपा के सांसद बने रतन लाल कटारिया केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा गुड़गांव से सांसद बने राव इंद्रजीत सिंह का भी मंत्रिमंडल में नंबर लग सकता है।
रतन लाल कटारिया के मंत्री बनने के लिए दो मुख्य वजह हैं। एक तो वे भाजपा में सीनियर हैं। अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। भाजपा के हरियाणा अध्यक्ष रह चुके हैं।
दूसरा वे जिस अंबाला लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उस क्षेत्र से दो बार सांसद रहीं कुमारी सैलजा भी केंद्र में दोनों बार मंत्री रही हैं।
हरियाणा के सात सांसदों में सबसे वरिष्ठ हैं
कटारिया भाजपा उम्मीदवार के नाते कुमारी सैलजा से हारते रहे हैं। वर्ष 1999 में कटारिया अंबाला से सांसद बने थे, मगर तब उनका मंत्रिमंडल में नंबर नहीं लगा था। अनुसूचित जाति कोटे में भी उनका मंत्रिमंडल में नंबर लग सकता है।
हरियाणा से भाजपा के सात सांसद बने हैं। उनमें से कटारिया मूल भाजपा के सांसदों में वरिष्ठ हैं। कुरुक्षेत्र से राज कुमार सैनी, सोनीपत से रमेश कौशिक, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह और गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हुए हैं।
करनाल से अश्वनी चोपड़ा पहली बार सांसद बने हैं। हालांकि फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर भी सीनियर लीडर हैं मगर वे पहली बार सांसद बने हैं।
यादव समुदाय में जबर्दस्त पैठ
राव इंद्रजीत सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने के दो कारण हैं। पहला तो वे केंद्र में रक्षा राज्यमंत्री रह चुके हैं। वरिष्ठ सांसद हैं और यादव समुदाय में जबर्दस्त पैठ रखते हैं।
उन्हें केंद्र में मंत्री बनाकर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को न केवल यादव बाहुल्य सीटों पर फायदा हो सकता है, वहीं गैर जाट क्षेत्रों में भी भाजपा को फायदा मिल सकता है।
हालांकि राव इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़ते समय यह इच्छा व्यक्त भी की थी।