फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ration card_blue card_nagar nigam_aata dal scheme

नीले कार्ड बनवाने हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें

Wed, 27 Nov 2013 01:10 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 27 Nov 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
ration card_blue card_nagar nigam_aata dal scheme
राज्य सरकार की हिदायतों के मुताबिक आटा-दाल स्कीम का घेरा और बढ़ाया जा रहा है। स्कीम के दूसरे पड़ाव में शामिल किए जाने वाले लाभपात्रियों के नीले कार्ड बनाने के लिए क्लेम फार्म 16 दिसंबर तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन


स्कीम के तहत एक रुपये प्रति किलो गेहूं एवं बीस रुपये प्रति किलो दाल मुहैया कराई जाएगी। यह जानकारी एसडीएम लखमीर सिंह ने स्कीम के संबंध में हुई मीटिंग में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बनूड़ के ग्रामीण इलाकों के लाभपात्री नायब तहसीलदार दफ्तर और शहरी इलाके के लोग नगर काउंसिल दफ्तर में जमा करा सकते हैं।

मोहाली तहसील के गांवों के लोग एसडीएम दफ्तर और शहरी इलाके के लोग निगम दफ्तर में जमा कराएंगे। इस स्कीम के तहत सालाना आय साठ हजार से ज्यादा, खेती योग्य जमीन ढाई एकड़ से ज्यादा या बंजर जमीन पांच एकड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी इलाके में सौ गज के प्लॉट या इससे अधिक पर मकान निर्माण नहीं होना चाहिए। नीले कार्ड बनाने के लिए फार्म एसडीएम दफ्तर व सुविधा सेंटर पर उपलब्ध हैं।

लाभपात्रियों की पड़ताल 31 दिसंबर तक होगी, 1-10 जनवरी तक ऐतराज दाखिल होंगे। जिनकी पड़ताल 13-20 जनवरी तक होगी। फाइनल सूची की नोटीफिकेशन 24 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed