फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rathis murder case will echo in the Assembly today

Chandigarh News: विधानसभा में आज गूंजेगा राठी की हत्या का मामला, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरेंगे विपक्षी दल

Mon, 26 Feb 2024 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rathis murder case will echo in the Assembly today
इनेलो नेता अभय चौटाला खोलेंगे सरकार के खिलाफ मोर्चा, कांग्रेस विधायक देंगे साथ
विज्ञापन

विधानसभा सदस्य रहे राठी को लेकर शोक जताया जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सोमवार को पूर्व विधायक व इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या का मामला गूंजेगा। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल हरियाणा सरकार को घेरेंगे। खासकर इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला। कांग्रेस के विधायक भी इस मामले को जोर-शोर से उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।
राठी की हत्या के बाद सभी विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं। सदन के अंदर पार्टियों के विधायक सरकार से प्रदेश में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर जवाब मांगेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने फील्ड में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी दलों के नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बदमाश बेखौफ और जनता खौफ में जी रही है। हालांकि, विधानसभा के तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को हरियाणा के बजट पर चर्चा होनी है। इसके अलावा प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने अपने-अपने सवाल लगाए हैं, लेकिन नफे सिंह राठी विधानसभा के सदस्य रहे हैं, इसलिए उनकी मौत पर शोक भी जताया जाएगा और विपक्षी दल इसके विरोध में सरकार की घेराबंदी करेंगे।
विज्ञापन


-------
पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामले को लेकर होगा हंगामा
एक बार फिर हरियाणा सरकार और विपक्ष आमने-सामने होंगे। इनेलो विधायक अभय चौटाला ने एचपीएससी भर्तियों और पेपर लीक को लेकर घेरेंगे। वहीं, रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने शहरी स्थानीय निकायों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर ब्योरा मांगा है। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान इनेलो विधायक अभय चौटाला ने सरकार से वर्ष 2014 से 2023-24 तक एचपीएससी और एचएसएससी की ओर से आयोजित की गई भर्ती परीक्षाओं में हुए पेपर लीक पर जवाब मांगा है। इससे पहले एचपीएससी भर्तियों में फर्जीवाड़े और व्हाट्सएप चैट को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आमने-सामने हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------नहरी पानी की गुणवत्ता पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान को यमुना नदी का बरसाती पानी देने के मुद्दे पर विपक्ष गठबंधन सरकार पर हमलावर है। नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने पूछा है कि गुरुग्राम नहर में बहने वाले पानी की गुणवत्ता बहुत खराब है। इसके समाधान के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। सरकार ने दूषित जल की जांच कराई है तो उसकी रिपोर्ट रखे। साथ ही गुरुग्राम नहर के पानी को दूषित करने को दोषियों पर हुई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed