{"_id":"5ef26bed8ebc3e4322364875","slug":"rath-yatra-departed-from-shri-jagannath-temple-sector-31-chandigarh-news-pkl3791159100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ पर सवार होकर दर्शन दिए भगवान जगन्नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ पर सवार होकर दर्शन दिए भगवान जगन्नाथ
विज्ञापन
चंडीगढ़। भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर मंगलवार को नगर भ्रमण के लिए निकले। भगवान जगन्नाथ के रथ को कुछ ही दूर खींचने के बाद यात्रा को विश्राम दे दिया गया। रथ का रस्सा खींचने के लिए एक ओर महिलाएं और दूसरी तरफ पुरुष शामिल थे। भगवान जगन्नाथ ने बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दिया।
मंदिर कमेटी और पुलिस की अपील पर एक बार पुरुषों ने तो दूसरी बार में महिलाओं ने रथ का रस्सा खींचा। पांच मिनट में ही रथयात्रा को विश्राम दे दिया गया। भगवान जगन्नाथ मौसी के घर पहुंचे। वे अब बहुडा यात्रा के दौरान श्री मंदिर में विराजमान होंगे। बहुडा यात्रा पांच जुलाई को आयोजित होगी।
रथयात्रा में एडवाइजर मनोज परिदा पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने रथ पर झाड़ू लगाया। लोग भगवान जगन्नाथ की जय का उद्घोष कर रहे थे। हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र के गायन के साथ नृत्य कर रहे थे। पुलिस ने भक्तों को सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। कोरोना के चलते रथयात्रा मंदिर के मुख्य गेट से आगे नहीं बढ़ी। रथयात्रा से पहले सेक्टर 31 स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा की।
विज्ञापन
श्री जगन्नाथ मंदिर को संचालित करने वाली संस्था उत्कल सांस्कृतिक संघ के वाइस चेयरमैन एसके भुइयां ने बताया कि भक्तों में काफी खुशी है। इस अवसर एनआईटीटीटीआर के डायरेक्टर प्रो. एसएस पटनायक, संघ के पदाधिकारियों में अरुण मलिक, अनिल मलिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।