फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rate increased for third time in year at Ladowal toll plaza in Ludhiana

हाईवे पर सफर हुआ महंगा: लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा पर साल में तीसरी बार रेट बढ़े, मासिक पास भी महंगा

Mon, 03 Jun 2024 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 10:54 AM IST
सार

एनएचएआई की और से जारी नई रेट लिस्ट में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि नए रेट में मामूली बढ़ोतरी की गई है। 2 जून  2024 रात 12 बजे से नई रेट लिस्ट के हिसाब से टोल कटा। 
 

विज्ञापन
Rate increased for third time in year at Ladowal toll plaza in Ludhiana
Toll plaza - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर से दिल्ली और दिल्ली से जालंधर सफर करने वाले लोग पर टोल टैक्स की गाज गिर गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने साल में तीसरी बार लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट बढ़ाने की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


एनएचएआई की और से जारी नई रेट लिस्ट में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि नए रेट में मामूली बढ़ोतरी की गई है। 2 जून  2024 रात 12 बजे से नई रेट लिस्ट के हिसाब से टोल कटा। 
विज्ञापन


इस टोल पर कार के पुराने रेट एक तरफ का 215 और आने जाने का 325 और मासिक पास 7175 था। नए रेट में एक तरफ का 220, आने जाने का 330 और मासिक पास 7360 का होगा। इसी प्रकार लाइट व्हीकल के पुराने रेट एक तरफ का 350 और आने जाने का 520 और मासिक पास 11590 था, नए रेट में एक तरफ का 355 आने जाने का 535 और मासिक पास 11885 का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस ट्रक दो एक्सेल के पुराने रेट एक तरफ का 730 और आने जाने का 1095 और मासिक पास 24285 था। नए रेट में एक तरफ का 745 आने जाने का 1120 और मासिक पास 24905 का होगा। तीन एक्सेल वाहनों के पुराने रेट एक तरफ का 795 और आने जाने का 1190 और मासिक पास 26490 था। नए रेट में एक तरफ का 815 आने जाने का 1225 और मासिक पास 27170 का होगा।

हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी फोर एक्सेल वाहनों के पुराने रेट एक तरफ का 1140 और आने जाने का 1715 और मासिक पास 38085 था। नए रेट में एक तरफ का 1170 आने जाने का 1755 और मासिक पास 39055 का होगा।


सात और ज्यादा एक्सेल के पुराने रेट एक तरफ का 1390 और आने जाने का 2085 और मासिक पास 46360 था। नए रेट में एक तरफ का 1425  आने जाने का 2140 और मासिक पास 47545 का होगा। इसके साथ ही टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर रहने वालो का पास के रेट भी 2 जून  से 330 से बढ़ा कर 340 कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed