फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rare breed dogs and ponies became the center of attraction, leaving the spectators stunned.

Chandigarh News: दुर्लभ नस्लों के डॉग्स और पोनी बने आकर्षण का केंद्र, देखते रह गए दर्शक

Mon, 02 Mar 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rare breed dogs and ponies became the center of attraction, leaving the spectators stunned.
चंडीगढ़। परेड ग्राउंड सेक्टर‑17 में आयोजित दो दिवसीय सी-पेक्स चंडीगढ़ पेट एक्सपो, ऑल ब्रीड डॉग एंड हॉर्स शो तथा ऑल ब्रीड्स पॉइंटेड चैंपियनशिप डॉग शो में तिब्बतियन मास्टिफ और पोनी आकर्षण का केंद्र रहे। बेस्ट ऑफ शो प्रतियोगिता में बलिया के केन कारोसो को बेस्ट ऑफ शो अवॉर्ड मिला जबकि बीगल ने दूसरा और जर्मन शेफर्ड ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंतिम दिन आयोजित पेट फैशन शो ने दर्शकों का खासा मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में ट्राइसिटी के साथ-साथ उत्तर भारत से बड़ी संख्या में डॉग प्रेमी अपने पालतू पशुओं के साथ पहुंचे। दो दिनों में लगभग 10 हजार पशु-प्रेमियों ने शो का आनंद लिया। तिब्बतियन मास्टिफ और पोनी के साथ लोग लगातार तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। पहले रिंग में हुए डॉग शो को ऑस्ट्रेलिया के जज रॉबर्ट एल.टी. डॉसन सहित अन्य निर्णायकों ने परखा। पहले रिंग के परिणामों में जर्मन शेफर्ड (शॉर्ट हेयर) बेस्ट इन शो रहा, जबकि लैब्राडोर रिट्रीवर दूसरे, पिकनिस तीसरे, डॉबरमैन चौथे, बीगल पांचवें, सैमोयड छठे, रॉटवेइलर सातवें और गोल्डन रिट्रीवर आठवें स्थान पर रहे। भारत श्रेणी में लैब्राडोर रिट्रीवर को बेस्ट ब्रीड, डॉबरमैन को रिजर्व ब्रीड, लैब्राडोर को बेस्ट पपी और बीगल को रिजर्व बेस्ट पपी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

रिंग नंबर-2 में मलेशिया के जज वेंग वोह चान ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। इस रिंग में जर्मन शेफर्ड (शॉर्ट हेयर) बेस्ट इन शो रहा, साइबेरियन हस्की दूसरे, लैब्राडोर रिट्रीवर तीसरे, डॉबरमैन चौथे, रॉटवेइलर पांचवें और गोल्डन रिट्रीवर छठे स्थान पर रहे। यह आयोजन चंडीगढ़ में पालतू पशु प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित हुआ, जहां विभिन्न नस्लों के डॉग्स और घोड़ों ने अपनी खूबसूरती और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed