फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rapid increase in dengue cases in Haryana,

Chandigarh News: हरियाणा में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी, रोजाना 100 से अधिक केस मिल रहे

Fri, 08 Sep 2023 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rapid increase in dengue cases in Haryana,
- रोहतक, चरखीदादरी और रेवाड़ी बने हॉट स्पाॅट
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुल केसों का आंकड़ा बढ़कर दो हजार को पार कर गया है। औसतन रोजाना प्रदेश में 120 से अधिक डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। अब तक सात मरीजों की जान जा चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग तीन मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। इस समय प्रदेश में सबसे अधिक केस चरखीदादरी, रोहतक, रेवाड़ी और यमुनानगर व जींद में मिल रहे हैं।
जुलाई में बारिश होने के चलते इस बार डेंगू ने पहले ही दस्तक दे दी। हालांकि, शुरुआत में इसकी गति कम रही। इसके बाद अगस्त में तेजी से मामले बढ़ने लगे। अगस्त के पहले सप्ताह में औसतन 30 नए केस आए तो अगस्त के अंत तक 60 तक पहुंच गए। 21 अगस्त को प्रदेश में कुल केस 772 थे, 26 अगस्त को प्रदेश में कुल केस 1105 थे। इसके बाद सितंबर में आंकड़ा रोजाना 100 को पार कर गया।
विज्ञापन

बाक्स
यहां मिल रहे अधिक नए केस
नए केसों की बात करें तो कुल 122 नए केस मिले हैं। इनमें से 95 केस सरकारी अस्पतालों में दर्ज किए गए, जबकि निजी अस्पतालों में 27 मामले रिकार्ड किए गए हैं। नए केसों में सबसे अधिक डेंगू के मरीज रेवाड़ी में 24, अंबाला में 13, चरखीदादरी में 12 मिले हैं। इनके अलावा, हिसार, कुरुक्षेत्र, करनाल 9-9, झज्जर-जींद 6-6 फरीदाबाद 5, गुरुग्राम, सिरसा 4-4, कैथल, पंचकूला, सोनीपत 3-3, महेंद्रगढ़ 2, फतेहाबाद में 1 मरीज मिला है। वहीं, भिवानी, नूंह, पलवल और पानीपत में कोई नया मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कहां कितने केस
अंबाला 118
भिवानी 23
चरखीदादरी 196
फरीदाबाद 54
फतेहाबाद 15
गुरुग्राम 102
हिसार 55
झज्जर 121
जींद 154
कैथल 52
करनाल 99
कुरुक्षेत्र 57
महेंद्रगढ़ 13
नूंह 9
पलवल 19
पंचकूला 70
पानीपत 31
रेवाड़ी 188
रोहतक 199
सिरसा 74
सोनीपत 112
यमुनानगर 154


बाक्स
अब तक 1.65 करोड़ जगहों पर हो चुकी जांच, लारवा मिलने पर 85 हजार लोगों को नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा प्रदेशभर में 1.65 करोड़ से जगहों पर जांच की जा चुकी है। जहां भी लारवा मिलता है, विभाग संबंधित मकान मालिक या प्रतिष्ठान मालिक को नोटिस दिया जाता है। लारवा मिलने पर अब तक 85 हजार अधिक लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों की ओर से लगातार फॉगिंग कराई जा रही है।


किस साल कितने केस आए

साल केस मौत

2015 9921 13

2016 2494 0

2017 4550 0

2018 1936 0

2019 1207 0

2020 1377 0

2021 11835 13

2022 8996 18


कोट
डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। घरों और अन्य स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा, मरीजों के लिए हर अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। टेस्टिंग के साथ-साथ प्लेटलेट्स की पूरी व्यवस्था की गई है। डेंगू से बचाव को लोगों को भी चाहिए कि वह ध्यान रखें और अपने पास पानी जमा न होने दें।
-डाॅ. सोनिया त्रिखा खुल्लर, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed