{"_id":"5b5420504f1c1b42748b632e","slug":"rape-victim-women-come-in-front-and-accused-on-billu-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिल्लू बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला आई सामने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्लू बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला आई सामने...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा)
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
टोहाना स्थित आरोपी बाबा आश्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बालकनाथ मंदिर के महंत बाबा अमरपुरी नागा उर्फ बिल्लू की 100 से अधिक महिलाओं से संबंध बनाने के वीडियो सामने आने के बाद अब बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला भी खुलकर सामने आई है। उसने मीडिया से मुखातिब होकर सरकार से मांग की है कि उसे न्याय दिलवाया जाए तथा बाबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
महिला ने बताया कि उसने 13 अक्तूबर 2017 को बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
बाबा पर केस भी दर्ज हो गया, लेकिन बाद में उसे धमकियां दी जाने लगी। उसने बताया कि बाबा ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी और धोखे से उसे रुपये देकर ब्लैकमेलिंग के केस में फंसा दिया। इसके बाद बाबा की दबंगई से डरकर वह सामने नहीं आई, लेकिन अब बाबा की पोल सबके सामने खुल गई है। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस महिला के बयान दर्ज किए हैं।
गौरतलब कि अक्तूबर 2017 को उक्त महिला ने बाबा अमरपुरी पर ढोंग के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बाबा ने साजिश के तहत महिला व उसके पति को रुपये देकर पुलिस के हाथों काबू करवाया था तथा बाबा जमानत पर बाहर आ गया था। अब महिला को उम्मीद है कि उसे पूरा न्याय मिलेगा।