फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape, gangrape, rohtak gangrape, bhiwani girl kidnapped and gangrape, crime, haryana

गैंगरेप पीड़िता से गैंगरेप: छात्रा के परिजन बोले, झूठ बोल रही है पुलिस

Thu, 28 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 28 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
rape, gangrape, rohtak gangrape, bhiwani girl kidnapped and gangrape, crime, haryana
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए
भिवानी की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप मामले की जांच पहले पकड़े गये तीन आरोपियों के पक्ष में जाती देख छात्रा के परिजन सामने आ गये हैं। उन्होंने पुलिस की जांच पर सवाल उठाये हैं।
विज्ञापन


छात्रा के भाई और मां ने दावा किया है कि वारदात वाले दिन छात्रा किसी भी होटल में नहीं गई थी। पुलिस सबकुछ साजिश के तहत कर रही है। उनका यह भी कहना है कि यदि पुलिस के पास छात्रा की होटल की सीसीटीवी फुटेज है तो उसे सार्वजनिक करे।
विज्ञापन


मंगलवार को परिजनों ने मीडिया से कहा कि छात्रा केस में शामिल किये गये नए आरोपी संदीप हुड्डा और प्रमोद कुमार को नहीं जानती है। उसने दोनों आरोपियों को पहचानने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि वह अपने पुराने वाले बयान पर कायम है। छात्रा के परिजनों ने होटल से मिली सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच करने की मांग की है।

मामले में अभी तक दो आरोपी फरार हैं

rape, gangrape, rohtak gangrape, bhiwani girl kidnapped and gangrape, crime, haryana
आरोपियों के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दावा
पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस मामले को घुमाने का प्रयास कर रही है। जबकि केस में अभी तक दो आरोपी फरार हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ बड़ी साजिश के तहत किया जा रहा है। परिजन केस की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे।

आरोपियों ने करवाई निशानदेही
मामले में पुलिस ने अभी तक पकड़े गये पांचों आरोपियों से होटल और घटनास्थल की निशानदेही करवाई है। साथ ही शिनाख्त परेड भी करवाई। जैसे-जैसे आरोपियों के रिमांड की अवधि खत्म होती जा रही है उसी गति से पुलिस ने जांच में तेजी कर दी है।

आरोपियों की पेशी होने से पहले पुलिस मामले में सभी कागजी कार्रवाई और सबूत इक ट्ठा करने में जुटी है। पुलिस ने मंगलवार को संदीप हुड्डा और प्रमोद कुमार से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। सभी आरोपियों का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस केस का खुलासा करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed