फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape

उड़ीसा की महिला से रेप करने वाले चाचा भतीजा गिरफ्तार

Sun, 14 Jul 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rape
चंडीगढ़। मोहाली में मजदूरी करने वाली उड़ीसा निवासी 42 वर्षीय महिला की बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर अपने घर में दो दिन तक बंधक बनाकर रेप करने वाले ऑटो चालक और इस वारदात में साथ देने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हल्लोमाजरा निवासी रवि कुमार (40) और रामदरबार निवासी मुकेश कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी रवि सेक्टर-31 एयरफोर्स क्वार्टर में सिक्योरिटी गार्ड, जबकि मुकेश ऑटो चालक था। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 5/6 जुलाई को उड़ीसा निवासी महिला ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से मोहाली स्थित सेक्टर-82 के लिए ऑटो हायर किया। सेक्टर-82 में वह किराए के मकान में रहती है। महिला के साथ साढे़ तीन साल की बच्ची भी थी। बच्ची रोने लगी तो ऑटो चालक ने महिला को अपनी छोटी बेटी के बहाने उसे खाने का लालच दिया कि उसका घर पास में है और वह भोजन करने के बाद उसे मोहाली छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी रामदरबार फेज-2 स्थित अपने घर ले गया। आरोपी ने उसे 2 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ रेप किया। आरोप है कि आरोपी इस दौरान पीड़िता का सामान भी लेकर चला गया। किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से छूटकर अपनी बेटी के साथ मटौर पहुंची। इसके बाद उसने मटौर पुलिस थाने में घटना के बारे में बताया। मटौर पुलिस ने सेक्टर-31 थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के चाचा ने भी आरोपी का साथ दिया था।
विज्ञापन

मासूम बच्चे से कुकर्म
मलोया निवासी पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ पड़ोस में रहने वाले 17 साल के नाबालिग युवक ने कुकर्म किया। पीड़ित बच्चे ने इस बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed