{"_id":"5d5f01a28ebc3e6c5842fc62","slug":"rape-accused-prisonment-for-seven-years-chandigarh-news-pkl348273477","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः किशोरी से रेप करने के दो आरोपियों को 7-7 साल की कैद, दोनों को जुर्माना भी लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः किशोरी से रेप करने के दो आरोपियों को 7-7 साल की कैद, दोनों को जुर्माना भी लगा
Fri, 23 Aug 2019 11:23 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुष्कर्म के दो नाबालिग दोषियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम आर जोशी की अदालत ने वीरवार को सात साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोषियों पर 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। बीते मंगलवार को 17 साल के दोनों नाबालिगों को दोषी करार दिया गया था। उसके बाद दोनों को जुवेनाइल होम भेज दिया गया था।
मामला 29 सितंबर 2017 का है। एफआईआर के मुताबिक 16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि25 सितंबर को उनकी बेटी अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रही थी। रात करीब दो बजे वह आ रही थी कि एक आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर रोक लिया। उसके बाद वह उसे घर में बनी करियाने की दुकान में ले गया।
वहां पर आरोपी का दोस्त (एक अन्य आरोपी) पहले ही मौजूद था। वहां उसके साथ एक आरोपी ने रेप किया और सुबह चार बजे उसे दुकान से बाहर फेंक दिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। 26 सितंबर को पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
29 सितंबर को पिता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 376, 342, 120 बी और पोस्को एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।