Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranveer Duggal selected in Indian team for World Snooker Championship

रणवीर दुग्गल का वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

Tue, 12 Jul 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Duggal selected in Indian team for World Snooker Championship
चंडीगढ़। शहर के युवा स्नूकर खिलाड़ी रणवीर दुग्गल का चयन वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। चैंपियनशिप का आयोजन यूरोप के (रोमानिया) में 19 से 23 अगस्त को होना है। रणवीर का चयन बेंगलुरु में दो सप्ताह से चल रहे भारतीय कैंप में बेहतर प्रदर्शन के दम पर हुआ। इसमें देश से स्नूकर के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें शहर से एकमात्र खिलाड़ी रणवीर दुग्गल भी शामिल रहे। उन्होंने अंडर-19 आयु वर्ग में नंबर- 1 रैकिंग हासिल की।
विज्ञापन

वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप में भारतीय टीम में चयन से रणवीर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप से पहले अभी उनके पास लगभग एक महीने का समय है। इस दौरान वह कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने बताया कि वह रोजाना लगातार पांच घंटे अभ्यास करते हैं। इसमें उनके दादा राकेश दुग्गल का खास योगदान है। वे अपने समय के इसी खेल के माहिर खिलाड़ी रह चुके हैं। अपने बेहतरीन खेल की बदौलत वह यूटी प्रशासन की ओर से स्टेट अवार्ड भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले आठ साल से स्टेट चैंपियन
रणवीर दुग्गल पिछले आठ सालों से अपनी आयु वर्ग में स्टेट चैंपियन बनते आ रहे हैं। वर्ष 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप में अंतिम आठ में पहुंचे थे। वहीं बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में 2018 में नेशनल में भी अंतिम 8 में पहुंचे थे। उनके खेल को देखते हुए इंडियन ऑयल्स की ओर से स्कॉलरशिप भी दी गई। 2019 में रणवीर ने रूस में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में स्नूकर अंडर-16 के मुकाबले में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed