फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranjit Singh murder case hearing at special CBI court Panchkula

सीबीआई कोर्ट में रंजीत सिंह हत्या मामले की सुनवाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई राम रहीम की पेशी

Mon, 24 Feb 2020 04:17 PM IST
ajay kumar अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Feb 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Ranjit Singh murder case hearing at special CBI court Panchkula
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
बहुचर्चित रंजीत सिंह हत्या मामले में सोमवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीबीआई कोर्ट ने बचाव पक्ष द्वारा लगाई याचिका को मंजूरी दी। बचाव पक्ष ने मामले में पंजाब के मानसा के एसएसपी की पेशी को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोपी गुरमीत राम रहीम और आरोपी कृष्णलाल की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। जबकि आरोपी इंद्रसेन आयु अधिक होने के आधार पर पेशी से छूट पर रहा। लेकिन आरोपी अवतार, सबदिल और जसबीर प्रत्यक्ष रूप से सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। आरोपी सबदिल द्वारा लगाई याचिका को सीबीआई कोर्ट ने स्वीकार किया है। याचिका मंजूर करने के बाद कोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई के लिए सात मार्च की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

 
यह था मामला

डेरा प्रमुख पर डेरे की साध्वियों से यौन शोषण के आरोप लगने पर डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। जुलाई 2002 में कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर कोलियां स्थित खेतों में काम करते समय रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीबीआई ने मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित अन्य को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed