फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranjit Singh Brahmpura's worker meeting in Amritsar

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने 7 बार किया फोन, ब्रह्मपुरा ने नहीं उठाया, अब खुद बताई वजह

Fri, 07 Dec 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब) Updated Fri, 07 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Singh Brahmpura's worker meeting in Amritsar
अमृतसर में कार्यकर्ता मीटिंग

बागी टकसाली और सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा अब अपने पूर्व राजनीतिक साथी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का फोन नहीं उठाते हैं। यह जानकारी खुद ब्रह्मपुरा ने खडूर साहिब हलके में एक वर्कर मीटिंग की दौरान दी। ब्रह्मपुरा ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने मुझे बातचीत करने की लिए सात बार फोन किया, लेकिन मैंने फोन नहीं उठाया। 

विज्ञापन


ब्रह्मपुरा ने कहा कि बादल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकते थे, क्योंकि उनका लिंक डेरा साध के साथ जुड़ा था। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और विधायक बिक्रम मजीठिया ने पंजाब को लूटा। दोनों ने अकाली दल का नाम बदनाम किया। जो धार्मिक गुनाह उन्होंने अकाली दल की सरकार के समय किए, वह माफ नहीं किए जा सकते। 
विज्ञापन


इन दोनों ने राजनैतिक स्वार्थ के लिए सिख पंथ, कौम और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कार्रवाई। उन्हें माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अकाली दल में उनको कोई भी समस्या नहीं थी। उन्हें सम्मान मिलता था। उनके पास राजसत्ता थी लेकिन जिस प्रकार सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया ने पंथ विरोधी डेरा साध के साथ मिलकर गुरु साहिब की बेअदबी की है, तब उनसे रहा नहीं गया। अब समय आ गया है कि बादल परिवार को अकाली दल से अलग कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 दिसंबर को होगा नए अकाली दल का गठन
ब्रह्मपुरा ने कहा कि श्री अकाल तख्त के आशीर्वाद से 16 दिसंबर को नए अकाली दल का गठन किया जाएगा। नया अकाली दल 1920 में गठित हुए संविधान के अनुसार चलेगा। नए अकाली दल के गठन का उद्देश्य अकाली परंपरा को फिर से जिंदा करना और अकाली दल की साख को बहाल करना है। नया अकाली दल बादल परिवार को सिख राजनीति से दूर कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed