{"_id":"679c765e4a07a891f60e2545","slug":"ranji-trophy-chandigarh-scored-283-runs-against-chhattisgarh-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्राॅफी: आठवें पायदान पर आए गुरिंदर के शतक से उभरा चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ के खिलाफ बनाए 283 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्राॅफी: आठवें पायदान पर आए गुरिंदर के शतक से उभरा चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ के खिलाफ बनाए 283 रन
Fri, 31 Jan 2025 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:41 PM IST
सार
रवि किरण (पांच विकेट पर 68 रन) ने अपनी घातक गेंदबाजी से चंडीगढ़ के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह ध्वस्त किया। कप्तान मनन वोहरा, अंकित कौशिक और विशु बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए
विज्ञापन
गुरिंदर और अमृतलाल
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणजी ट्रॉफी मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाफ चंडीगढ़ पहली पारी में 283 रन बनाने में कामयाब रहा। एक समय में छह विकेट पर 49 रन के संकट में फंसी चंडीगढ़ टीम के लिए आठवें पायदान पर बल्लेबाजी करने आए गुरिंदर ने अमृतलाल लुबाना (170 गेंदों पर 92 रन) के साथ 168 रन की अहम साझेदारी कर पारी को संभाला और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
इससे पूर्व छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। रवि किरण (पांच विकेट पर 68 रन) ने अपनी घातक गेंदबाजी से चंडीगढ़ के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह ध्वस्त किया। कप्तान मनन वोहरा, अंकित कौशिक और विशु बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि शिवम भांबरी (12) और मयंक सिद्धू (13) अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।
गुरिंदर और लुबाना की साझेदारी ने लगभग 50 ओवर में छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया और मैच का रुख बदल दिया। उनके साथ निशुंक बिड़ला (31 गेंदों पर 26 रन) ने भी उपयोगी पारी खेली। जवाब में, छत्तीसगढ़ ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए।