फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Randeep Surjewala slam BJP

Haryana: युवाओं के भविष्य की भ्रूण में कर दी हत्या, भाजपा पर भड़के सुरजेवाला , कहा- हटाए जा रहे कर्मचारी

Sat, 24 May 2025 05:07 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 May 2025 05:07 PM IST
सार

रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा ने हरियाणा के युवाओं के भविष्य की भ्रूण में हत्या कर दी है जिससे युवा परेशान है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Randeep Surjewala slam BJP
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में सरकारी नौकरियों और युवाओं के भविष्य को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी की सरकार ने हरियाणा के युवाओं के भविष्य की भ्रूण में हत्या कर दी। सुरजेवाला ने कहा कि 2019 में बीजेपी सरकार ने आर्थिक आधार पर नौकरियों में अतिरिक्त अंक देने की नीति लागू की थी। साथ ही, कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की अवधारणा को भी शुरू किया गया। हालांकि, हाई कोर्ट ने सोशियो-इकोनॉमिक अंकों की अधिसूचना को खारिज कर दिया, जिसके कारण 30 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां खतरे में पड़ गई हैं। कोर्ट ने सरकार को तीन महीने में नई मेरिट सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


नई मेरिट सूची का प्रभाव

नई मेरिट सूची में सोशियो-इकोनॉमिक अंक हटने से कई कर्मचारी 'एडहॉक' हो जाएंगे। इन कर्मचारियों को भत्तों का लाभ नहीं मिलेगा और जब तक नियमित पद सृजित नहीं होंगे, उनकी सेवाएं स्थायी नहीं होंगी। सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि सरकार इस समस्या का समाधान कैसे करेगी।
विज्ञापन


सरकार की चुप्पी और सुप्रीम कोर्ट की बात

सुरजेवाला ने कहा कि कोर्ट के फैसले के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद सरकार ने कोई बयान नहीं दिया। सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील की बात कर रही है, लेकिन सुरजेवाला ने पूछा कि सरकार युवाओं को अदालती पचड़े में क्यों डाल रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार नए पद सृजित कर इस संकट का समाधान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


HKRN कर्मचारियों पर असर

सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ने साल 2024 में 50 हजार  युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब इन कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बीते 10 सालों में 'पर्ची-खर्ची' के नाम पर युवाओं का भविष्य बर्बाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed