{"_id":"626c12fe71855d5697664bb9","slug":"randeep-singh-surjewala-targeted-the-haryana-government-over-the-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना: कहा- सरकार ने पैदा किया बिजली संकट, आठ साल में नहीं लगाया एक भी संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना: कहा- सरकार ने पैदा किया बिजली संकट, आठ साल में नहीं लगाया एक भी संयंत्र
Fri, 29 Apr 2022 10:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:04 PM IST
सार
सुरजेवाला ने कहा कि खेदड़ में 600 मेगावाट की एक यूनिट पिछले 19 महीने से और झज्जर में 660 मेगावाट एक अन्य यूनिट पिछले 7-8 महीने बंद पड़ी रही लेकिन पूरी सरकार और उसके नुमाइंदे सत्ता के नशे में बेखबर सोए पड़े रहे।
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला
- फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में चल रहे बिजली संकट के लिए भाजपा-जजपा सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने आठ साल में एक भी बिजली संयंत्र नहीं लगाया, उल्टा पानीपत में चार चलते हुए बिजली के कारखानों को बंद कर तोड़ दिया गया। अब जब प्रदेश में बिजली के लिए हाहाकार मची है तो मुख्यमंत्री यमुनानगर में बिजली का नया कारखाना लगाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के बंद पड़े बिजली कारखानों को तुरंत चालू करने की मांग करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि खेदड़ में 600 मेगावाट की एक यूनिट पिछले 19 महीने से और झज्जर में 660 मेगावाट एक अन्य यूनिट पिछले 7-8 महीने बंद पड़ी रही लेकिन पूरी सरकार और उसके नुमाइंदे सत्ता के नशे में बेखबर सोए पड़े रहे, जिसकी सजा आज प्रदेश की जनता भुगत रही है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने पूछा कि प्रदेश सरकार अदाणी ग्रुप पर मेहरबानी दिखाते हुए पिछले एक साल से 2.94 रुपये प्रति यूनिट की दर से 1,421 मेगावाट बिजली क्यों नहीं ले रही, जबकि कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2008 में अदाणी ग्रुप से 25 वर्ष तक सस्ती बिजली खरीदने का अनुबंध किया हुआ था। खास बात तो यह है कि करार के बावजूद यह बिजली भी अदाणी ग्रुप से सरकार नहीं ले पा रही है।
विज्ञापन