फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Randeep Hooda meets Haryana CM Manohar Lal

सीएम मनोहर लाल से मिले अभिनेता रणदीप हुड्डा, दिल खोलकर सरकार की तारीफ भी की

Tue, 02 Jul 2019 02:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda meets Haryana CM Manohar Lal
रणदीप हुड्डा ने की सीएम मनोहर लाल से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा मूल के बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात सामान्य थी लेकिन सीएम से मिलने के बाद बॉलीवुड स्टार ने हरियाणा सरकार की कार्यप्रणाली की दिल खोलकर सराहना की। मूल रूप से रोहतक के रहने वाले फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोनीपत से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी।

विज्ञापन


42 वर्षीय इस अभिनेता ने 2001 से फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जर्नलिज्म से भी उनका थोड़ा नाता रहा है। अभी तक 30 बेहतर फिल्में कर चुके रणदीप दो स्टारडस्ट अवार्ड, एक फिल्म फेयर अवार्ड और दो इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड जीत चुके हैं लेकिन उसके बावजूद वे लगातार हरियाणा से जुड़े रहते हैं और प्रदेश में उनका आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन


इस बार अपने हरियाणा दौरे के दौरान रणदीप हुड्डा विशेष तौर पर सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करने पहुंचे। रणदीप ने पहले तो सीएम को सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में किए जा रहे बेहतर विकास कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के अच्छे मानक स्थापित किए हैं, जो प्रदेश की तरक्की के लिए बहुत बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने काम में जो पारदर्शिता का स्तर कायम किया है, वो भी अनुकरणीय है और मेरे गृह राज्य की तरक्की के लिए यह आवश्यक भी है। सीएम से बातचीत के दौरान उन्होंने हरियाणा की फिल्मी पॉलिसी पर भी चर्चा की। सीएम मनोहर लाल ने भी अभिनेता रणदीप हुड्डा को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकमानाएं दी। जबकि रणदीप ने भी सीएम को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed