{"_id":"5f6328c100f233409b1e9110","slug":"ramlila-display-will-be-online-on-facebook-and-twitter-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः अनुमति नहीं मिली तो चंडीगढ़ में ऑनलाइन होगी रामलीला, फेसबुक और यू-ट्यूब पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः अनुमति नहीं मिली तो चंडीगढ़ में ऑनलाइन होगी रामलीला, फेसबुक और यू-ट्यूब पर
Thu, 17 Sep 2020 02:43 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:43 PM IST
सार
- संयुक्त रामलीला संघ ने रामलीला मंचन के लिए मांगी अनुमति
- प्रशासन की अनुमति मिलने के साथ ही शुरू कर देंगे रिहर्सल
विज्ञापन
Ramlila
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामलीला मंचन के लिए अनुमति नहीं मिली तो ऑनलाइन किया जाएगा। इसका प्रसारण फेसबुक और यू-ट्यूब पर होगा। यह कहना है संयुक्त रामलीला संघ के प्रधान रोहित शर्मा, महासचिव परमजीत सिंह पम्म और सलाहकार अशोक चौधरी का। रोहित शर्मा ने बताया कि संयुक्त रामलीला संघ की ओर से 17 रामलीला कमेटियों का आवेदन सोमवार को नगर निगम, डीसी ऑफिस और अग्निशमन विभाग में मंजूरी के लिए दे दिया गया है।
संघ के साथ 20 रामलीला कमेटियां जुड़ी हैं। अनुमति मिलने के साथ रिहर्सल का दौर शुरू हो जाएगा। संयुक्त रामलीला संघ के सलाहकार अशोक चौधरी का कहना है कि अनुमति मिलने के बाद सरकार के सभी निर्देशों के पालन के साथ मंचन होगा। कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए युद्ध जैसे दृश्यों का मंचन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस बार केवल संवाद सीन मंचन होगा जैसे कैकेयी दशरथ संवाद, रावण हनुमान संवाद, केवट संवाद, जटायु जैसे संवादों का मंचन होगा।
इससे कलाकारों के लिए सामाजिक दूरी होगी और कोरोना का संकट भी नहीं होगा। हर रोज कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या ने रामलीला कमेटियों को चिंता में डाल दिया है। आजाद ड्रामाटिक क्लब के महासचिव और रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार अशोक चौधरी का कहना है कि अभी रिहर्सल शुरू नहीं हुई है। इस बार कुछ ही सीन दिखाया जाएगा। वैसा सीन जो पुराने कलाकारों को डायलॉग याद हैं। परमिशन नहीं मिलने पर स्टेज पर आरती करेंगे। आजाद ड्रामाटिक क्लब ने अपने कलाकार फाइनल कर लिए हैं।