{"_id":"b4e9bb75889f401ce0e60e3c2859dc25","slug":"rambir-bhatti-elected-market-commetee-chairman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबीर भट्टी सर्वसम्मति से बने मार्केट कमेटी के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबीर भट्टी सर्वसम्मति से बने मार्केट कमेटी के चेयरमैन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 04 Aug 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में भाजपा उपप्रधान रामबीर भट्टी को चेयरमैन चुन लिया गया है। कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह काला को सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुना गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मार्केट कमेटी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का कार्यकाल तीन साल का होता है लेकिन नए समीकरण में एक एक साल के लिए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनेंगे। गांवों के डायरेक्टर्स के एक तरफ होने से मतदान की नौबत ही नहीं आई।
विज्ञापन
गांवों के डायरेक्टर्स की जो अंदरूनी रणनीति बनी है उसके तहत पहले साल रामवीर भट्टी, दूसरे साल जूझार सिंह और तीसरे साल कुलविंदर सिंह चेयरमैन बनेंगे। इसी प्रकार गुरप्रीत, हरजीत और सुखविंदर भी एक एक साल के लिए वाइस चेयरमैन रहेंगे। गांवों से चुने गए मार्केट कमेटी के 6 डायरेक्टर्स के एक होने के बाद भाजपा का पलड़ा भारी हो गया था।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के चेयरमैन के चुनाव के लिए गांवों से चुने डायरेक्टर्स के गेम प्लान में कांग्रेस उलझ कर रह गई थी। गांवों से चुने गए डायरेक्टर्स में रामबीर भट्टी, जूझार सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह शामिल है।