फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ramanjit Singh Romi most wanted accused in Nabha jail break to be extradited from Hong Kong

प्रत्यर्पण की मिली मंजूरी: नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड रोमी पर शिकंजा, हांगकांग से जल्द लाया जाएगा भारत

Wed, 13 Jul 2022 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 01:19 AM IST
सार

सूत्र बताते हैं कि रोमी की हिरासत सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने 1,200 पन्नों का एक डोजियर तैयार किया है। माना जा रहा है कि रोमी राज्य के गैंगस्टरों और आतंकवादियों के बीच समन्वय का मुख्य व्यक्ति है।  

विज्ञापन
Ramanjit Singh Romi most wanted accused in Nabha jail break to be extradited from Hong Kong
रमनजीत सिंह रोमी - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की नाभा जेल से साल 2016 में कैदियों के भगाने के सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी कुख्यात गैंगस्टर रमनजीत सिंह रोमी को जल्द ही हांगकांग से भारत लाया जाएगा। हांगकांग की एक अदालत ने रोमी के खिलाफ भारतीय पुलिस के आरोपों को पर्याप्त मानते हुए उसके प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार की ओर से औपचारिक जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस की एक टीम रोमी को लाने हांगकांग जाएगी। रोमी को साल 2018 में एक डकैती के सिलसिले में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पंजाब पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू करने के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाया है। 
विज्ञापन


रोमी साल 2016 से लापता है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। पंजाब पुलिस को शक है कि साल 2016-17 में जालंधर और लुधियाना में हुई हत्याओं में भी उसकी अहम भूमिका थी। वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह शेखों के संपर्क में था। गुरप्रीत उन छह लोगों में शामिल था, जो नवंबर, 2016 में नाभा जेल से भाग गये थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता था। पुलिस का कहना है कि रोमी ने जेल से भागने वालों को इस काम के लिए पैसे मुहैया कराये थे। साथ ही उसने हांगकांग में बैठकर जेल ब्रेक की पूरी साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि एक एसएचओ को कथित रूप से रिश्वत देकर आर्म्स एक्ट में उसने पहले जमानत ली और उसके बाद वह हांगकांग भाग गया था।

पंजाब के गैंगस्टरों व आतंकवादियों के बीच की कड़ी है रोमी
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में अलगाववादी आंदोलन के प्रमुख समर्थकों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखकर जर्मनी, ब्रिटेन और कनाडा में जनमत संग्रह प्रचारकों, कट्टरपंथियों, पंजाब में सक्रिय कुछ गैंगस्टरों और आईएसआई के बीच एक कड़ी स्थापित की है। सूत्र बताते हैं कि रोमी की हिरासत सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने 1,200 पन्नों का एक डोजियर तैयार किया है। माना जा रहा है कि रोमी राज्य के गैंगस्टरों और आतंकवादियों के बीच समन्वय का मुख्य व्यक्ति है।  

फरार हुए थे छह कैदी 
27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल से छह कैदी फरार हो गए थे, जिनमें दो आतंकी और चार कुख्यात गैंगस्टर शामिल थे। जेल ब्रेक में फरार खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed