{"_id":"59b2c24a4f1c1beb7f8b5131","slug":"ram-rahim-wants-to-meet-honeypreet-insan-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में परेशान राम रहीम, बार-बार लगा रहा हनीप्रीत से मिलने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में परेशान राम रहीम, बार-बार लगा रहा हनीप्रीत से मिलने की गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम हनीप्रीत से मिलने के लिए परेशान है। वह कई बार जेल प्रशासन से मौखिक तौर पर गुहार लगा चुका है। शुक्रवार को जेल से जमानत पर बाहर आए खिड़वाली निवासी सोमू पंडित ने मीडिया के सामने यह खुलासा किया। सोमू के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।
पंडित ने दावा किया कि वह वीरवार को कैंटीन में सामान खरीदने गया था। उसी समय सफेद रंग के कपड़े पहने गुरमीत कैंटीन पर आया। उसको चारों तरफ से 20 से 25 जेल के सुरक्षाकर्मियों ने घेरा हुआ था। क्योंकि जेल प्रशासन को पता है कि जेल के हवालाती और बंदी राम रहीम से खासे नाराज हैं। अगर उसे बिना सुरक्षा के छोड़ा गया तो कोई दिक्कत हो सकती है।
सोमू ने बताया कि उसे जेल के स्टाफ से पता चला कि राम रहीम हनीप्रीत से मिलना चाहता है। कई बार जेल अधिकारियों से मुलाकात कराने की गुहार लगा चुका है, लेकिन अधिकारियों ने साफ इंकार किया हुआ है। जब गुरमीत कैंटीन से सामान लेकर रवाना हुआ, वह पूरी तरह टूटा हुआ नजर आ रहा था।

मैं बाहर ही सो जाऊंगा, मुझे अंदर मत डालो...
जमानत पर बाहर आए खिड़वाली निवासी सोमू पंडित
जेल में बना खाना ही खा रहा गुरमीत
सोमू पंडित ने बताया कि जेल में राम रहीम कोई भी काम नहीं कर रहा है। जहां तक खाने की बात है तो लंगर से बना ही खाना उसे दिया जा रहा है और एक चद्दर व गद्दा ही उसे सोने के लिए दिया गया है तथा एक नंबरदार भी उसे दिया गया है। उसने बताया कि जेल में काम करने वाले स्टाफ से उसे पता चला था कि जब उसे जेल लाया गया था तो वह डर गया था और एक बार तो यह भी कह दिया कि मैं बाहर ही सो जाऊंगा, मुझे अंदर मत डालो। सोमू ने बताया कि बाहर के ठाठबाट जेल में नहीं हैं, जेल तो जेल ही है।
जेल में कब तक रहेगा गुरमीत, सरकार लेगी फैसला
गुरमीत राम रहीम कब तक रोहतक की सुनारिया जेल में रहेगा। इसका फैसला सरकार को लेना है। कानूनविदों से पता चला है कि अगर सरकार हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाती है कि गुरमीत राम रहीम को किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाए तो उस अर्जी पर अदालत फैसला लेगी। यह मेरे अधिकार क्षेत्र की बात है।
अतुल कुमार, डीसी, रोहतक