SYL मुद्दे पर बोले गुरमीत राम रहीम, बताया पानी पर किसका हक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा कि पानी पर सभी का बराबर का हक होता है, इसे लेकर विवाद नहीं होना चाहिए। हरियाणा को उसके हक का पानी मिलना चाहिए।
इस मुद्दे को पंजाब से आने वाले उम्मीदवारों के समक्ष उठाया जाएगा। मंगलवार को शाह सतनाम धाम स्थित सचखंड हॉल में पत्रकारों से बातचीत में डेरा प्रमुख ने कहा कि पानी पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
जब उनसे पूछा गया कि पंजाब के उम्मीदवार जो उनसे आशीर्वाद लेने आते हैं, क्या उनके समक्ष भी यह मुद्दा उठाया जाएगा, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि डेरे में आने वाले प्रत्याशियों के सामने हरियाणा के हक का मुद्दा जरूर रखा जाएगा।
फीडबैक के बाद समर्थन देती है संगत
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्म में राजनीति का दखल नहीं होना चाहिए, बल्कि धर्म के अनुसार ही राजनीति होनी चाहिए। भगवान श्रीराम ने धर्म के अनुसार राज किया और आज भी लोग रामराज्य की मिसाल देते हैं।
फीडबैक के बाद समर्थन देती है संगत
पंजाब-यूपी और उत्तराखंड में होने वाले चुनावों में समर्थन पर डेरा प्रमुख ने कहा कि वह साध-संगत को किसी भी पार्टी का समर्थन करने के लिए नहीं कहते। डेरा की अलग से राजनीतिक विंग है।
विंग के सदस्य साध-संगत से मिलते हैं और उनकी राय जानते हैं, लोकल मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। इस फीडबैक के बाद साध-संगत ही किसी एक पार्टी को समर्थन देती है।
समर्थन देने से पूर्व पार्टी नेता से लिखित में शपथपत्र लिया जाता है कि वह सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कदम उठाएगा और मानव कल्याण के कामों को आगे बढ़ाएगा। प्रदेश में 29 जनवरी से जाट आरक्षण को लेकर हो रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि मुद्दा सही ढंग से सरकार के समक्ष रखा जाना चाहिए।