फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced in sadhvi rape case, signed documents for petition in highcourt

जेल में बैठकर एक बड़ा काम करने की तैयारी में राम रहीम, नई बात आई सामने

Sat, 09 Sep 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
 ram rahim sentenced in sadhvi rape case, signed documents for petition in highcourt
Ram Rahim
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम को लेकर नई बात सामने आई है। दरअसल, वह जेल से ही एक बड़ा काम करने की तैयारी में है। ऐशो आराम की जिंदगी जीने वाला राम रहीम अब धीरे-धीरे जेल की जिंदगी के हिसाब से अपने को ढालने का प्रयास कर रहा है। जेल में मिलने के लिए उसके परिवार के लोग भले ही अब तक नहीं आए हों मगर दुष्कर्म की सजा काट रहे कैदी से मिलने वीरवार को उसका वकील सुनारिया जेल पहुंचा।
विज्ञापन


जहां पर सघन जांच के बाद उसे राम रहीम से मिलाया गया। इस दौरान वकील ने वकालतनामे पर हस्ताक्षर कराने के साथ कुछ कपड़े बाबा को दिए। राम रहीम दुष्कर्म मामले में सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।
विज्ञापन


उसके वकील गुरुदास सिंह ने उससे मुलाकात की। जहां पर उन्होंने जेल मैनुअल के हिसाब से वकालतनामे पर हस्ताक्षर लिए। इस दौरान गुरुदास सिंह ने तीन जोड़ी सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा बाबा को जेल में पहनने के लिए दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में मिलने नहीं आया परिवार से कोई सदस्य

 ram rahim sentenced in sadhvi rape case, signed documents for petition in highcourt
Ram Rahim - फोटो : File Photo
25 अगस्त को पंचकूला सीबीआई कोर्ट की ओर से उसे साध्वी के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी माना गया था। जिसके बाद 28 अगस्त को उसे दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दस-दस साल की कैद हुई है। कैदी राम रहीम को लेकर सुनारिया जेल के आस-पास जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू कर रखी है। इसके साथ ही सुनारिया जेल की ओर आने वाले मार्ग पर नाकेबंदी की गई है।

इस नाके से गुजरने वाले राहगीरों की सघन जांच की जाती है। जेल के भीतर चक्की के पास राम रहीम के लिए अलग से बैरक बनाया गया है। जिसमें उसे रखा गया है। जेल सूत्रों की मानें तो उसे अभी आम कैदियों से दूर कुछ लोगों की निगरानी में रखा गया है।

13 दिन के भीतर उससे मिलने वालों की एक सूची भी जारी हुई थी। जिसमें उसकी कथित मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का नाम नहीं था। पांच दिन पहले उसके परिवार वालों को मिलाई के लिए ढयोढ़ी पर आना था, मगर उसके परिवार से अब तक कोई नहीं आया 

जेल में कैदियों के लिए परेशानी का सबब बना

 ram rahim sentenced in sadhvi rape case, signed documents for petition in highcourt
Ram Rahim
सीबीआई की ओर से चल रहे अन्य मामले में राम रहीम की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होनी है। जिसे लेकर आईजी रोहतक नवदीप सिंह विर्क व आईजी जेल के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों की बुधवार को सुनारिया पुलिस परिसर में बैठक भी हुई थी। गौरतलब है कि कैदी राम रहीम के चक्कर में अन्य कैदियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जेल प्रशासन की ओर से उसकी सुरक्षा को लेकर अन्य कैदियों की मिलाई का समय 30 मिनट से घटाकर 05 मिनट कर दिया गया है। जेल में बंद लोगों से मिलने के लिए आने वाले परिजनों की ओर से इस समस्या को लेकर आवाज भी उठाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed