फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced in sadhvi rape case, panchkula violence was started from sector 3

राम रहीम केसः पंचकूला में यहां से शुरू हुई थी हिंसा, फिर जलता चला गया शहर

Fri, 01 Sep 2017 12:16 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 01 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, panchkula violence was started from sector 3
ram rahim
25 अगस्त को राम रहीम को साध्वी रेप केस में दोषी करार देते ही हिंसा शुरू हो गई, जो पंचकूला की इस जगह से शुरू हुई थी और उसके बाद शहर जलता ही चला गया। शुरुआत हुई सेक्टर-3 के लगते हाईवे से। दोपहर 2.55 बजे डेरा समर्थकों को पता चला कि डेरामुखी गुरमीत राम रहीम के खिलाफ फैसला आया है। पहले तो हाईवे पर मौजूद हजारों डेरा समर्थकों ने हूटिंग की।
विज्ञापन


इसी बीच जीरकपुर की तरफ से हाईवे पर सेक्टर-3 की तरफ एक इंडिका सवार आ रहा था। बौखलाए डेरा समर्थकों ने उसे घेर लिया और उस पर टूट पड़े। वह जान बचाकर किसी तरह वहां से भागा। देखते ही देखते डेरा समर्थकों ने इंडिका कार पर पेट्रोल डालकर फूंक दिया। भीड़ तितर-बितर होने लगी। सब अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगे। आरएफ रैपिड एक्शन फोर्स कुछ कर पाती तभी हाईवे पर मीडिया की खड़ी एक ओबी वैन को उग्र डेरा समर्थकों ने निशाना बनाया और उसे तोड़ डाला।
विज्ञापन


इसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स ने टियर गैस छोड़ना शुरू किया। लगातार फोर्स द्वारा दो तीन टियर गैस की गोले दागने के बाद दंगे ने भयावह रूप ले लिया। हाईवे किनारे खड़ी दमकल विभाग की गाड़ी और एक पुलिस कर्मी की कार को डेरा समर्थकों जला दिया और फिर डेरा समर्थकों ने पंचकूला में जमकर तांडव मचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर दहला सेक्टर-5

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, panchkula violence was started from sector 3
Ram Rahim Verdict
जब उग्र भीड़ तितर-बितर हुई तो ये सारे डेरा समर्थक सेक्टर पांच की तरफ भागे। इन्हें भागते देख सेक्टर की तरफ मौजूद डेरा समर्थक हाईवे की तरफ जाने लगे। इतने में सेक्टर-5 में खड़े एक ओबी वैन संचालक ने अपनी ओबी वैन बेला विस्टा की तरफ भगाई। उसे भागता देख डेरा समर्थकों ने वहां खड़ी दूसरी ओबी वैनों को तोड़ना शुरू किया।

फिर वहां तीनों ओबी वैन को जला दिया गया। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ ने टियर गैस के गोले दागने शुरू किए। इसके बाद डेरा समर्थकों ने पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिस ने फिर टियर गैस की गोले दागे, लेकिन डेरा समर्थक नहीं माने और पुलिस कर्मियों को दौड़ाने लगे और खड़ी दर्जनों कारों में एक-एक करके आग लगानी शुरू कर दी।

देखते ही देखते डेरा समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। फिर मजबूरन पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। गोली लगने के बाद भी डेरा समर्थक माने नहीं और आतंक मचाते रहे। उसके बाद सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स ने डेरा समर्थकों पर लाठीचार्ज कर उन्हें पंचकूला से निकालना शुरू किया। घटना के करीब ढाई घंटे बाद हालत पर काबू पाया जा सका। 

गोली लगी तो याद आई मदद

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, panchkula violence was started from sector 3
Ram Rahim Verdict
जब पुलिस ने मजबूरन गोली चलाई तो घायल डेरा समर्थक सेक्टर चार में मदद के लिए भागे। उनके आतंक से डरे सेक्टरवासी उनकी मदद के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाए। सब दहशत में थे। लोगों ने अपने घरों के गेटों पर ताला जड़ दिया था। उसके बाद डेरा समर्थक लोगों के घरों में घुसने लगे।

जब बात नहीं बनी तो पंचकूला सेक्टर चार की मार्केट में तोड़ फोड़ शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने माहौल को संभाल लिया और उन्हें सेक्टरों से बाहर निकाला। डेरा समर्थकों के आतंक से लोग इतने दहशत में हैं कि घटना के तीन घंटे बाद भी लोगों ने अपने घर का गेट तक नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed