फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim, Property Tax Notice to Dera Sacha Sauda Sirsa

राम रहीम के लिए अब नई टेंशन, डेरा सच्चा सौदा का बड़ा सच आया सामने, जारी होगा नोटिस

Sun, 20 Jan 2019 01:56 PM IST
खुशबू गोयल सनमीत सिंह थिंद, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
सनमीत सिंह थिंद, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim, Property Tax Notice to Dera Sacha Sauda Sirsa
राम रहीम, डेरा सच्चा सौदा
जेल में सजा काट रहे राम रहीम की टेंशन और बढ़ने वाली है, क्योंकि डेरा सच्चा सौदा का अब एक ऐसा सच सामने आया है, जिसे लेकर नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। दरअसल, डेरा सच्चा सौदा सिरसा के शिक्षण संस्थानों ने नगरपरिषद को पिछले सात सालों से प्रॉपर्टी टैक्स अदा नहीं किया।
विज्ञापन


यह सच सामने आने के बाद अब राम रहीम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि नगरपरिषद ने डेरे के शिक्षण संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिस भेजने की तैयारी कर ली। शिक्षण संस्थानों को अगले सप्ताह नोटिस भेजे जाएंगे। इन शिक्षण संस्थानों की ओर करीब 20 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया जान है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर परिषद सिरसा ने प्रॉपर्टी धारकों से टैक्स वसूलने के लिए सर्वे शुरू करवाया। जिनका टैक्स बकाया है, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। पुराने डेरे के पास डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी स्कूल और कॉलेज इंस्टीट्यूट है। रिहायशी एरिया भी बनता है। कुल मिलाकर डेरे का करीब 52 हजार 870 वर्ग गज एरिया प्रॉपर्टी टैक्स में शामिल है, लेकिन डेरे ने 2012 के बाद से इस प्रॉपर्टी का टैक्स अदा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल दर साल बढ़कर अप्रैल 2018 तक टैक्स करीब 17 लाख 52 हजार 323 रुपये बन गया था। अब एक साल का करीब ढाई लाख और प्रॉपर्टी टैक्स जुड़ने के बाद यह राशि अब करीब 20 लाख रुपये हो गई है। नगर परिषद के कर अधीक्षक गुरशरण सिंह ने दो दिन पहले डेरे के शिक्षण संस्थान के एक पदाधिकारी को फोन पर कर जमा करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन उस पदाधिकारी ने कहा कि उनके खाते सीज है। इसलिए अदा करने में दिक्कत है। उनका सीए उनसे बातचीत कर लेगा।

अप्रैल 2018 में दो बार भेजे थे नोटिस

नगर परिषद ने अप्रैल 2018 में भी पुराने डेरे में जाकर पदाधिकारियों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के नोटिस थमाए थे। बाकायदा उन्हें पूरा हिसाब किताब समझाया था। खुद नगर परिषद के ईओ वीरेंद्र सहारण अपनी टीम के साथ जाकर उन्हें नोटिस देकर आए थे। तब डेरे ने नगरपरिषद को पत्र भेजकर खाते फ्रिज होने के हवाला दिया था और खाते खुलने पर टैक्स अदा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस बात को करीब नौ महीने हो गए।

हमने डेरे के शिक्षण संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के नोटिस तैयार कर लिए है। माहौल को देखते हुए हमने अभी तक नोटिस नहीं भेजे थे, लेकिन अगले सप्ताह प्रॉपर्टी नोटिस भेज दिए जाएंगे। प्रॉपर्टी टैक्स करीब 20 लाख रुपये के आसपास है।  
- गुरशरण सिंह, कर अधीक्षक, नगर परिषद सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed