{"_id":"59a1c6f64f1c1bce318b47f6","slug":"ram-rahim-first-night-in-jail-rohtak-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम: रात को एक गिलास दूध, ग्रीन टी से हुई सुबह की शुरुआत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम: रात को एक गिलास दूध, ग्रीन टी से हुई सुबह की शुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
ram rahim
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले तक डेरा सच्चा सौदा जैसे साम्राज्य की गद्दी पर बैठने वाला डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिये जाने पर जमीन पर आ गया। उन्हें जेल में पूरी रात नींद नहीं आई। शुक्रवार रात को नींद नहीं आने के कारण रात दो बजे राम रहीम ने एक गिलास दूध पिया। शनिवार की सुबह डेरा प्रमुख ने ग्रीन टी के साथ दिन की शुरुआत की।
शुक्रवार को जेल में लाए गये डेरा प्रमुख ने रात को खाना नहीं खाया। वह रात भर बैरक के चक्कर लगाता रहा। सुबह ग्रीन टी पीने के बाद डेरा प्रमुख कुछ देर के लिए ध्यान करने बैठा। डेरा प्रमुख के साथ एक अन्य बंदी बंद है। ध्यान के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने साथ में बंद बंदी से कुछ देर तक बातचीत की।
बातचीत करने के बाद जेल प्रशासन की ओर से राम रहीम को दोपहर के खाने में दाल, आलू की सब्जी और दो रोटी दी गई। डेरा प्रमुख ने दाल से एक रोटी खाई। खाना खाने के बाद वह करीब 20 मिनट तक घूमे। जेल प्रशासन का दावा है कि राम रहीम को जेल में ही बनने वाला खाना दिया जा रहा है। उनके लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

अभेद सुरक्षा घेरे में जेल
रोहतक जेल
- फोटो : ANi
हालांकि डॉक्टरों की सलाह पर राम रहीम को आरओ का पानी पिलाया जा रहा है। शाम तक डेरा प्रमुख जेल में टहलता रहा। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें अन्य बंदियों से दूर रखा गया है। वह सुनारिया जेल में आने वाला 1997वां व्यक्ति है। जेल सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष तौर पर आईजी जगजीत सिंह को सौंपी गई है। जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने बताया कि राम रहीम को अलग से कोई सुविधा नहीं दी गई है। वह सामान्य बंदियों की तरह जेल में है।
अभेद सुरक्षा घेरे में जेल
वहीं, जिला पुलिस ने जेल की राम रहीम को लेकर जेल को चारों तरफ से अभेद सुरक्षा घेरे में कैद कर दिया है। जेल के चारों तरफ की गई नाकेबंदी पर पैरा मिलिट्री फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही नाकों पर पत्थर के अवरोधक लगाए गये है।