फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim files anticipatory bail petition in High Court

बेअदबी मामला: राम रहीम ने हाईकोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, आज होगी सुनवाई

Thu, 28 Oct 2021 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Oct 2021 12:25 AM IST
सार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने बेअदबी मामले में अग्रिम जमानत याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल की है। फरीदकोट की अदालत ने राम रहीम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था और 29 अक्तूबर को अदालत में पेश करने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
Ram Rahim files anticipatory bail petition in High Court
राम रहीम - फोटो : फाइल

विस्तार

श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी के मामले में फरीदकोट की अदालत से गुरमीत राम रहीम को गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट पर लाने के आदेश के बाद राम रहीम ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। हाईकोर्ट में इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की चोरी और बाद में इसकी बेअदबी के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने इस मामले में राम रहीम से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। एसआईटी के निवेदन पर फरीदकोट की ट्रायल कोर्ट ने डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अनुमति देते हुए उसे 29 अक्टूबर को न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


राम रहीम के खिलाफ दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
बरगाड़ी बेअदबी से जुड़ी तीन घटनाओं में से पावन स्वरूप चोरी केस में एसआईटी ने पहले से ही गुरमीत राम रहीम को चार्जशीट किया है।पंजाब पुलिस की एसआईटी ने हाल ही में पावन स्वरूप चोरी करने व विवादित पोस्टर लगाने की घटनाओं में डेरा सच्चा सौदा के छह अनुयायियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है, जबकि पावन स्वरूप चोरी करने की घटना में एसआईटी ने जुलाई 2020 में सात डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार किया था और पूछताछ खत्म होने के कुछ दिन बाद ही इन सातों अनुयायियों के अलावा डेरे की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्यों व डेरा प्रमुख के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उस समय तक यह केस सीबीआई के पास था और पूरा विवाद पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय पहुंचा। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद इसी साल जनवरी में उच्च न्यायालय ने बरगाड़ी बेअदबी मामलों की पड़ताल का अधिकार सीबीआई से वापस लेकर पंजाब पुलिस को सौंप दिया। 


जांच हाथ में आने के बाद हाल ही में पंजाब पुलिस ने बेअदबी से जुड़ी बाकी दोनों घटनाओं पावन स्वरूप की बेअदबी करने व विवादित पोस्टर मामले में भी डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है और उच्च न्यायालय के निर्देश के मुताबिक पावन स्वरूप चोरी मामले में अभी पूरक चालान पेश किया जाना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed