फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim case, arrest warrant against dera sacha sauda chairperson vipassana insan

राम रहीम की 'करीबी' विपासना इंसां के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, अंडरग्राउंड हुई

Tue, 09 Jan 2018 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Jan 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
ram rahim case, arrest warrant against dera sacha sauda chairperson vipassana insan
विपासना इंसां
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की सहयोगी और डेरा की चेयरपर्सन विपासना इंसां के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए गए हैं। वहीं वारंट जारी होते ही विपासना अंडरग्राउंड हो गई। विपासना पर 25 अगस्त को पंचकूला में हुई आगजनी और हिंसा की साजिश रचने में शामिल होने के आरोप हैं।
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस की एसआइटी ने उसकी तलाश में दो बार छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिली। विपासना के करनाल स्थित घर में भी छापेमारी की गई, पर वह नहीं मिली। उसे पुलिस ने कई बार पूछताछ के लिए नोटिस देकर भी बुलाया, लेकिन वह केवल एक बार ही वह पुलिस के समक्ष पेश हुई। इसलिए विपासना के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि अरेस्ट वारंट लेने के बाद विपासना की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा। विपासना के खिलाफ पुलिस को कई सुबूत मिले हैं, जिसमें 17 अगस्त को सिरसा में हुई मीटिंग में विपासना के शामिल होने की बात अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा फैलाने को हुई बैठक में शामिल थी विपासना
बताया जा रहा है कि 17 अगस्त को पंचकूला में हिंसा के लिए प्लानिंग बनाई गई थी, जिसमें हनीप्रीत, डॉ. आदित्य इंसां सहित अन्य आरोपियों के अलावा विपासना भी शामिल हुई थी। इस बात की पुष्टि अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों ने पुलिस रिमाड के दौरान भी की थी। पुलिस को संदेह है कि विपासना के पास हिंसा के अलावा डेरे से संबंधित अन्य कई राज हैं। डेरे की हार्ड डिस्क के बारे में भी विपासना से पूछताछ की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed